बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अक्षय अपने हाथ से हरी-हरी घास बकरियों को खिलाते दिखाई दे रहे हैं। बड़े प्यार से अक्षय बकरियों को घार खिला रहे हैं और बकरियों घास को खाने के लिए उनपर चढ़ रही है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने फैंस को एक खास मैसेज दिया है।
वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- 'छोटी छोटी चीजों में बड़ी-बड़ी खुशियां मिल रही हैं… सर्वशक्तिमान से हम और क्या मांग सकते हैं? हर एक दिन के लिए भगवान का शुक्रिया, हम प्रकृति के बीच जीवित हैं। #AttitudeOfGratitude'।
इस वीडियो के साथ उन्होंने अपनी ही फिल्म 'केसरी' का सुपरहिट गाना 'तेरी मिट्टी (Teri Mitti Song)' लगाया है।














