न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजय देवगन से डरे आनंद महिंद्रा, बोले - शहर छोड़ दूं; पढ़े पूरा मामला

यह वीडियो महिंद्रा बस एंड ट्रक (Mahindra Bus&Truck) की एक ऐड फिल्म की शूटिंग का है। वीडियो में फिल्म अभिनेता अजय देवगन गुस्से में नजर आ रहे हैं। वह बार-बार स्क्रिप्ट बदलने से नाराज लग रहे हैं। उन्हें ये कहते हुए सुना जा सकता है...बार-बार स्क्रिप्ट क्यों बदल रहे हो? इसके जवाब में उन्हें कहा जाता है कि बार-बार नहीं, सिर्फ चार बार। इससे अजय देवगन झल्ला जाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Feb 2022 2:57:08

अजय देवगन से डरे आनंद महिंद्रा, बोले - शहर छोड़ दूं; पढ़े पूरा मामला

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने ओटीटी डेब्यू के लिए कमर कस ली है। अजय देवगन अपनी सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' के साथ इंटरनेट पर छाने के ले तैयार हैं। इस सीरीज का एक नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'रुद्र' सीरीज नए ट्रेलर में आप अजय देवगन को जबरदस्त एक्शन करते और तोड़फोड़ मचाते देख सकते हैं। 'रुद्र' के ट्रेलर के साथ-साथ अजय देवगन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। यह वीडियो आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है।

बार-बार स्क्रिप्ट बदलने से हुए नाराज

यह वीडियो महिंद्रा बस एंड ट्रक (Mahindra Bus&Truck) की एक ऐड फिल्म की शूटिंग का है। वीडियो में फिल्म अभिनेता अजय देवगन गुस्से में नजर आ रहे हैं। वह बार-बार स्क्रिप्ट बदलने से नाराज लग रहे हैं। उन्हें ये कहते हुए सुना जा सकता है...बार-बार स्क्रिप्ट क्यों बदल रहे हो? इसके जवाब में उन्हें कहा जाता है कि बार-बार नहीं, सिर्फ चार बार। इससे अजय देवगन झल्ला जाते हैं।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

आनंद महिंद्रा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे बताया गया है कि महिंद्रा ट्रक एंड बस की फिल्म शूटिंग में अजय देवगन को गुस्सा आ गया। इससे पहले कि वह हमारा ही (महिंद्रा का) कोई ट्रक लेकर आएं, बेहतर है कि मैं शहर छोड़कर भाग जाता हूं।'

इस Tweet के बाद यूजर इसपर फनी रिएक्शंस देने लगे। कोई आनंद महिंद्रा को टुक-टुक से भागने की सलाह देने लगा तो कोई उन्हें अजय देवगन के स्टंट की याद दिलाने लगा।

एक यूजर ने आनंद महिंद्रा को रिप्लाइ करते हुए लिखा कि वह (अजय देवगन) दो ट्रक में आएंगे। यूजर हंसने वाली इमोजीज लगाते हुए आगे कहता है कि शायद आपको देवगन के स्टंट का पता नहीं है। आनंद महिंद्रा ने इस रिएक्शन को डरने वाली इमोजीज के साथ Retweet भी किया।

महिंद्रा के ट्रक का ऐड करते हैं अजय देवगन

अजय देवगन महिंद्रा ट्रक एंड बस के ब्रांड एंबेसडर हैं। कुछ महीने पहले आए एक ऐड में वह अपना आइकॉनिक स्टंट दोहराते नजर आए थे। अजय देवगन ने अपने शुरुआती दिनों में एक फिल्म में चलती हुई दो बाइक पर एक-एक पैर रखने का स्टंट किया था। बाद में वह कुछ मौकों पर इस स्टंट को दोहराते भी नजर आ चुके हैं। इसे महिंद्रा के Furio7 ट्रक के ऐड में भी दोहराया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित

एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा

मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर

मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग

Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले

डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी

भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो