बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस की तस्वीरों और वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार बरसाते है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ‘कजरा मोहब्बत वाला' पर शानदार एक्सप्रेशन देती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मौनी ब्लू कलर के सूट, खुले बाल और उसके साथ कानों में बड़े-बड़े इयरिंग्स के साथ कमाल लग रही हैं। वीडियो में मौनी की दिलकश अदाएं देखते ही बन रही हैं। इसे शेयर करते हुए मौनी ने ‘आंखों में प्यार लेके' कैप्शन दिया है। इस वीडियो पर अब तक 80 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। लोग इस पर एक्ट्रेस की तारीफों की पुल बांध रहे हैं।














