Kajol ने जुहू में खरीदे करोड़ों के 2 अपार्टमेंट, पिछले साल ही Ajay Devgn संग खरीदा था 60 करोड़ का आलीशान बंगला

By: Pinki Thu, 17 Feb 2022 10:29:37

Kajol ने जुहू में खरीदे करोड़ों के 2 अपार्टमेंट, पिछले साल ही Ajay Devgn संग खरीदा था 60 करोड़ का आलीशान बंगला

ऐक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन (Ajay Devgn) प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करते रहते हैं। उन्होंने बीते साल ही जुहू में एक आलीशान बंगला खरीदा था। इस बंगले की कीमत करीब 60 करोड़ थी। वहीं, इस साल काजोल ने मुंबई की जुहू स्थित बिल्डिंग 'अनन्या' में 10वें फ्लोर पर 2 फ्लैट खरीदे हैं, जिनकी कीमत 11.95 करोड़ बताई जा रही हैं। ये दोनों फ्लैट 2000 स्क्वेयर फीट में फैले हैं। यह बिल्डिंग उसी एरिया में स्थित है, जहां काजोल और अजय देवगन (Ajay Devgn) का बंगला 'शिव शक्ति' है।

Squarefeetindia की रिपोर्ट में बताया गया है कि काजोल ने जो दो फ्लैट खरीदे हैं, वो अनन्या बिल्डिंग की 10वीं फ्लोर पर हैं। दोनों की कीमत मिलाकर 11.95 करोड़ है। प्रॉपर्टी के डॉक्युमेंट्स पर काजोल के सिग्नेचर हैं। इस बंगले के लिए पैसों को भुगतान इस साल जनवरी में किया गया था।

बता दें कि पिछले साल काजोल और अजय देवगन ने जुहू इलाके में आलीशान बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 60 करोड़ थी। अजय का यह मुंबई में दूसरा बंगला है और यह 5310 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। यह बंगला भी काजोल और अजय के 'शिव शक्ति' बंगले के करीब ही है। अजय और काजोल के इसी बंगले के पास रितिक रोशन, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र का भी बंगला है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल पिछले साल 'त्रिभंगा' में नजर आई थीं और अब एक और फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। ऐक्ट्रेस रेणुका शहाणे के डायरेक्शन में बनी 'त्रिभंगा' पिछले साल जनवरी में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। 'त्रिभंगा' में काजोल के अलावा मिथिला पालकर और तन्वी आजमी भी नजर आईं। वहीं अजय देवगन के पास कई प्रॉजेक्ट्स हैं जिनमें 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर', 'रनवे 34', 'मैदान', 'सर्कस', 'थैंक गॉड' और 'भोला' शामिल हैं। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज 'रुद्रा' 4 मार्च को रिलीज होने वाली है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com