बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने बेटे को जन्म दिया है। हालाकि, इस बच्चे का जन्म दो महीने पहले यानी 14 मई को ही हो चुका था लेकिन एक्ट्रेस ने अब इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए दीया ने बेटे की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक स्टेटमेंट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी डिलीवरी जल्दी हो गई हैं यानी साफ है कि उन्होंने प्रीमैच्यौर बेबी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि प्रीमैच्यौर डिलीवरी होने की वजह से अव्यान को आईसीयू में रखा गया था। उन्होंने अपने शुभचिंतकों और फैंस का आभार जताया है। दीया ने लिखा है कि बच्चा अभी भी अस्पताल में है, जल्द ही उसे घर लाया जाएगा।
उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'जब आप एक बच्चे को जन्म देने का फैसला लेते हैं तो यह तय करना होता है कि आपका दिल हमेशा आपके शरीर के बाहर घूमता रहता है।यह शब्द इस समय मेरे और वैभव की फीलिंग्स को परफेक्टली जाहिर कर रहे हैं। हमारे दिल की धड़कन अव्यान आजाद रेखी का जन्म 14 मई को हुआ है। जल्दी आने के बाद, अव्यान आईसीयू में कई नर्सों और डॉक्टर्स की देख -रेख में है।'














