बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की नई फिल्म ‘द बिग बुल (The Big Bull)' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ था अब जब यह फिल्म रिलीज हो गई तो फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू देने शुर कर दिया है। आपको बता दे, फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। फिल्म शेयर मार्केट की दुनिया में तहलका मचाने वाले भारतीय स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है, जिस पर पहले ही एक वेबसीरीज 'स्कैम 1992' धमाल मचा चुकी है। अब इसे फिल्मी रूप में पेश किया गया है।
इस फिल्म को अजय देवगन और आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है और कूकी गुलाटी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर फैंस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही अभिषेक के किरदार को अब तक का बेस्ट किरदार बता रहे हैं। तो अब आप भी फिल्म देखने से पहले दर्शकों का सोशल मीडिया रिएक्शन जरुर पढ़े...
@juniorbachchan is back again to impress us as a scamster..
— 🌻 (@Being_PreeTy)
Halfway through the movie and enjoying it already 😅
Thursday evening made🔥 #TheBigBull ! pic.twitter.com/Ltrg6S7FEW
Watching #TheBigBull it’s really exciting 🤩 @juniorbachchan ‘s majestic performance 🎭 👏#TheBigBullWatchParty pic.twitter.com/TC5FXaIMD5
&mअमिताभ बच्चन ने भी की तारीफ
आपको बता दे, रिलीज होने से पहले फिल्म को अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन ने भी देखी। उन्हें ये फिल्म काफी पसंद आईं। बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में जूनियर बच्चन ने बताया कि फिल्म रिलीज होने से पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फिल्म देखी। उन्हें फिल्म और मेरा किरदार दोनों पसंद आया। उन्होंने एक्टिंग की सराहना करते हुए कई अच्छी बातें भी कही हैं। एक्टर ने कहा कि पापा का रिव्यू मेरे लिए हमेशा खास रहता है।














