न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मुझे अल्लाह ने 4 शादी की इजाजत दी है...' पाकिस्तानी एक्टर ने पत्नी के सामने दिया चौंकाने वाला बयान, भड़क उठे लोग

पाकिस्तानी अभिनेता दानिश तैमूर ने शादी पर ऐसा बयान दिया, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। फैंस उनकी टिप्पणी से नाराज नजर आए, जबकि पत्नी आयजा खान ने अपने करियर को लेकर राय रखी।

Posts by : Kanika | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 1:11:54

'मुझे अल्लाह ने 4 शादी की इजाजत दी है...' पाकिस्तानी एक्टर ने पत्नी के सामने दिया चौंकाने वाला बयान, भड़क उठे लोग

सेलिब्रिटीज पर उनके फैंस की पैनी नजर होती है। उनकी हर बात और हर कदम पर लोग ध्यान देते हैं। लेकिन कई बार उनके बयानों पर विवाद भी खड़ा हो जाता है। हाल ही में, पाकिस्तानी अभिनेता दानिश तैमूर (Danish Taimoor) भी ऐसे ही एक विवाद में घिर गए।

दानिश तैमूर पाकिस्तानी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। उन्होंने कई हिट ड्रामों में काम किया है। उनकी पत्नी आयजा खान (Ayeza Khan) भी एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान दानिश तैमूर ने शादी को लेकर ऐसा बयान दिया, जो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और इस पर बहस छिड़ गई।

आयजा खान ने अपने करियर पर रखी राय

दानिश तैमूर और आयजा खान एक शो में एक साथ नजर आए, जहां दानिश ने आयजा से पूछा कि इंडस्ट्री में 15 साल बिताने के बाद वह अपने सफर को और कितना आगे बढ़ाना चाहती हैं। इस पर आयजा खान ने कहा, "मुझे काम करने का बहुत शौक है, चाहे वह कोई भी काम हो।"

आगे उन्होंने कहा, "मैं इस फील्ड में हूं, तो अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश कर रही हूं। जब तक संभव होगा, मैं अपना बेस्ट देती रहूंगी। काम करना मुझे पसंद है, और मुझे भरोसा है कि रास्ते खुद बनते हैं। मैं होस्ट बनने आई थी, फिर मॉडल बनी और बाद में एक्टर बन गई। अब मैं फैशन मॉडल के रूप में भी काम कर रही हूं। मुझे लगता है कि जो सही होता है, वह अपने आप होता चला जाता है और मैं बस उसे फॉलो करती हूं।"

इसके बाद आयजा ने एक मौलाना की शादी को लेकर कही गई बात का जिक्र किया और कहा कि वे दोनों बाकी चीजों की ज्यादा परवाह नहीं करते और सिर्फ अपनी जिंदगी पर फोकस रखते हैं।

चार शादियों पर खुलकर बोले दानिश

इसी दौरान, दानिश तैमूर ने मजाकिया लहजे में चार शादियों की बात छेड़ दी। उन्होंने खुलकर कहा, "और मैं यह बात इसके सामने भी कह रहा हूं कि हम इस बारे में मजाक करते हैं, लेकिन अगर अल्लाह ने किसी चीज की इजाजत दी है, तो वह दी है। यह अलग बात है कि मैं कर नहीं रहा हूं।"

आगे उन्होंने कहा, "आज मैं यह बात सबके सामने कह रहा हूं कि मुझे चार शादियों की इजाजत है, लेकिन मैं नहीं कर रहा, यह अलग बात है। यह मेरा फैसला है, मेरा प्यार और मेरी इज्जत है इसके लिए कि फिलहाल मैं अपनी पूरी जिंदगी इसके साथ ही बिताना चाहता हूं।"

बयान पर हो रही जमकर ट्रोलिंग

दानिश तैमूर के चार शादियों वाले बयान पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग हो रही है। कई यूजर्स ने उनकी बातों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

एक यूजर ने लिखा, "जैसे एहसान कर रहा है कि और शादियां नहीं कर रहा! उफ्फ, कितना इरिटेटिंग है।"

दूसरे ने कहा, "या तो यह खुद में ही मस्त है या फिर इसे बोलना ही नहीं आता।"

एक और यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "दानिश तैमूर आज तो नजरों से गिर गया। जिस तरह से वह कह रहा है कि मैं चार शादियां कर सकता हूं, लेकिन फिलहाल नहीं कर रहा—ऐसा लग रहा है जैसे वह अपनी बीवी पर कोई एहसान कर रहा हो। लानत है! आयजा कैसे ऐसे इंसान के साथ रहती है?"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड