नब्बे के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहती हैं। अपने छोटे बड़े खास पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। रवीना के हालिया पोस्ट को देखकर यह साफ हो गया है कि उन्हें पशु पक्षियों से बेहद प्यार है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके घर कई पेट्स मौजूद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इन पेट्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। रवीना ने अपने हाथ में बिल्ली का बच्चा लेकर खड़ी हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वे उल्लू को हाथ में पकड़े नजर आ रही हैं। जिसके बाद आपको डॉग, खरगोश, चमगादड़ और कई पक्षी नजर आएंगे। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन देखने लायक हैं।














