न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बिपाशा ने बेटी के बर्थडे पर शेयर किया प्यारा वीडियो, शाहरुख की यह फिल्म फिर से इस दिन हो रही रिलीज

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों खुलकर मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा की बेटी देवी का आज मंगलवार (12 नवंबर) को जन्मदिन है। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Nov 2024 8:02:14

2 News : बिपाशा ने बेटी के बर्थडे पर शेयर किया प्यारा वीडियो, शाहरुख की यह फिल्म फिर से इस दिन हो रही रिलीज

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों खुलकर मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा की बेटी देवी का आज मंगलवार (12 नवंबर) को जन्मदिन है। वह 2 साल की हो गई। बर्थडे गर्ल के लिए मॉम बिपाशा ने एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एक अनदेखा वीडियो साझा किया जिसमें देवी गाना गा रही हैं। बिपाशा ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर की। इसमें देवी को गाते हुए देख सकते हैं। वह व्हाइट फ्रॉक में बहुत प्यारी लग रही हैं। वह जब गुनगुनाती हैं तो और भी क्यूट लगती है।

बिपाशा नन्ही परी का वीडियो बना रही हैं। देवी मम्मी कहती हुई मीठी आवाज में गाती हुई सुनाई दे रही है। बिपाशा ने शेयर की गई पोस्ट में लिखा, “पता नहीं समय कैसे उड़ गया...आज देवी 2 साल की हो गई है, वह बहुत खुश है। उसे इतना प्यार और हार्दिक शुभकामनाएं भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद।” देवी के इस वीडियो पर अब प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “ये सबसे क्यूट परी है।” एक और फैन ने लिखा, “भगवान तुम्हारी रक्षा करें देवी।” तीसरे ने लिखा, “हैप्पी बर्थ डे क्यूटी पाई..माई स्ट्रोबेरी।”

उल्लेखनीय है कि अक्सर अपनी बेटी की प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। बता बिपाशा ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद उन्होंने देवी का दुनिया में स्वागत किया। काम की बात करें तो बिपाशा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। दूसरी ओर, करण को आखिरी बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘फाइटर’ में देखा गया था।

21 साल पहले आई ‘कल हो ना हो’ में शाहरुख के साथ थीं प्रीति और सैफ

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा अभिनीत 'कल हो ना हो' जल्द ही बॉलीवुड के आकर्षण को फिर से जगाने के लिए तैयार है। मंगलवार को धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की री-रिलीज की घोषणा की। यह रोमांटिक ड्रामा 15 नवंबर को फिर से सिनेमाघरों में आएगी। निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में साल 2003 में बनी मूवी को आज भी लोग याद करते हैं और पसंद करते हैं। फिल्म में सैफ अली खान और जया बच्चन भी थे।

फिल्म की कहानी नैना कैथरीन कपूर (प्रीति) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न्यूयॉर्क में एमबीए की छात्रा है। वह अपने पड़ोसी अमन माथुर (शाहरुख) से प्यार करने लगती है, जो एक गंभीर रूप से बीमार मरीज है। ऐसे में अमन, नैना व उसके दोस्त रोहित पटेल (सैफ) को एक-दूसरे से प्यार करने के लिए मनाने की कोशिश करता है।

अमन को डर है कि अगर वह नैना की भावनाओं का जवाब देगा तो वह उसके लिए परेशान हो जाएगी। बता दें पिछले साल फिल्म की 20वीं सालगिरह पर निर्माता करण जौहर ने एक लंबी पोस्ट लिखी थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि 'कल हो ना हो' धर्मा परिवार की आखिरी फिल्म थी, जिसमें उनके पिता (यश जौहर) शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री