बिपाशा बसु ने बेबी बंप के साथ करवाया बोल्ड फोटोशूट, फोटो सोशल मीडिया पर छाया
43 साल की बिपाशा बसु शादी के करीब 6 साल बाद मां बनने जा रही हैं। बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी के हर पल को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। एक से एक ड्रेस में अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 04 Nov 2022 4:38:18
43 साल की बिपाशा बसु शादी के करीब 6 साल बाद मां बनने जा रही हैं। बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी के हर पल को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। एक से एक ड्रेस में अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं लेकिन लेटेस्ट बेबी बंप शूट बेहद बोल्ड हैं। गोल्डन कलर के शिमरी कपड़े में लिपटी हुई बिपाशा का बेबी बंप तो दिख ही रहा है साथ ही उनके नंगे पैर भी नजर आ रहे हैं। बिपाशा के एक पैर में काला धागा बंधा हुआ है। अपनी इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा ‘खुद को हर समय प्यार करो, उस शरीर से प्यार करो जिसमें आप रहते हो’।