'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) को अपना विजेता मिल गया है. शमिता, राकेश, निशांत को मात देते हुए दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने बिग बॉस ओटीटी का खिताब जीत लिया है. ऐसे में आपको बताते हैं कि कौन हैं दिव्या अग्रवाल।
दिव्या एक एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ मॉडल और डांसर भी हैं। वह हॉरर वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स का हिस्सा रह चुकी हैं। दिव्या अग्रवाल एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। याद दिला दें कि प्रियांक से उनका ब्रेकअप सुर्खियों में रहा था।














