न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मैं बेड पर पड़ी रो रही थी, गिड़गिड़ा रही थी, प्रड्यूसर ने धोखे से शूट करवाया था लेस्बियन सीन' : उर्फी जावेद

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) से चर्चा में आईं ऐक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने स्ट्रगल, आर्थिक तंगी और घर से भागने की घटना के बारे में खुलकर बात की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 4:00:32

'मैं बेड पर पड़ी रो रही थी, गिड़गिड़ा रही थी, प्रड्यूसर ने धोखे से शूट करवाया था लेस्बियन सीन' :  उर्फी जावेद

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) से चर्चा में आईं ऐक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने स्ट्रगल, आर्थिक तंगी और घर से भागने की घटना के बारे में खुलकर बात की। उर्फी जावेद ने ईटाइम्स टीवी को दिए इंटरव्यू में अपने इंटरव्यू में बताया कि किस तरह उन्होंने सब झेला। उर्फी जावेद ने बताया कि परिवार रूढ़िवादी था और कुछ भी खुलकर करने की आजादी नहीं थी, इसलिए घर से भागकर मुंबई आ गईं। मुंबई में रहने के लिए न तो उर्फी के पास पैसे थे और न ही सिर छिपाने को छत। कोई गॉडफादर भी नहीं था जो उन्हें इंडस्ट्री में काम दिला सके या एक ब्रेक ही देदे।

उर्फी ने इंटरव्यू में बताया कि एक प्रड्यूसर ने उन्हें एक वेब सीरीज में बोल्ड सीन करने के लिए डराया और मना करने पर जेल भेजने की धमकी दी।

उर्फी जावेद ने बताया कि मैं एक वेब सीरीज कर रही थी और उस वक्त प्रड्यूसर ने कहा कि सजेस्टिव सीन करने होंगे। अगले दिन सेट पर गई तो प्रड्यूसर ने वो सीन अजीब तरह से करवाया। सीन एक देवर का था। वो मुझे देख रहा था और देखने वाले उस सीन को प्रड्यूसर ने उसे जबरदस्ती छूने वाला सीन बना दिया। प्रड्यूसर हीरो को कहने लगी कि साड़ी उठाओ, इसका अंडरवेयर दिखना चाहिए। तब मैंने महसूस किया कि उस प्रड्यूसर ने मेरे साथ खेल खेला है। फिर उन्होंने मुझसे फुल फ्लेजेड लेस्बियन सीन करवाया।

उर्फी ने आगे कहा, 'मैं बेड पर पड़ी रो रही थी। हाथ जोड़ रही थी कि मुझसे मत करवाओ। मुझसे नहीं होगा। लेकिन वो प्रड्यूसर मुझे लगातार धमकी दे रही थी कि तुमने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। मैं तुम्हें जेल भेज दूंगी। मैं उस वक्त नई थी। मैं क्या करती मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था।

urfi javed,urfi javed news,bigg boss ott,karan johar,urfi javed hot photos,entertainment

घर से भाग गई थीं उर्फी जावेद

घर से भागने के बारे में पूछे जाने पर उर्फी जावेद ने कहा, 'उस यंग एज में घर से भागने के अलावा मेरे पास और कोई चारा ही नहीं था। अगर होता तो मैं अपने घर से कभी नहीं भागती। मैं अपने पापा के पैसे उड़ा रही होती अगर मेरे पास ऑप्शन होता तो। बस ही एक चारा था कि मैं हिम्मत दिखाऊं और कमाऊं। आखिर कौन घर पर बैठकर इंजॉय नहीं करना चाहेगा? लेकिन मेरे पास ऐसी सुविधा नहीं थी। मेरे पास पैसे नहीं थे, इसलिए सर्वाइव करने के लिए जो भी छोटा-मोटा काम मिलता गया, करती रही। लेकिन मेरा बचपन जितना खराब रहा, उससे कहीं ज्यादा खराब और बच्चों का रहा है। मैं फिर भी कहूंगी कि मेरी अच्छी पढ़ाई हुई और मैं घर से भागी। हर किसी को ऐसा मौका नहीं मिलता।'

urfi javed,urfi javed news,bigg boss ott,karan johar,urfi javed hot photos,entertainment

इसलिए किया था घर से भागने का फैसला

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने घर से भागने का फैसला क्यों किया था? उर्फी जावेद ने अपने जवाब में कहा, 'मैं लड़कियों के लिए प्रेरणा बनना चाहती थी। जब उनसे कहा जाता है कि खाना बनाना सीख लो, शादी के बाद ससुराल में क्या होगा? आपको ऐसे रहना चाहिए। वैसे रहना चाहिए। मैं चाहती थी कि वो लड़कियों अपने पैरंट्स से कहें कि उन्होंने उर्फी जावेद को देखा और उनकी तरह अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं।'

उर्फी ने आगे बताया, 'मैं एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से हूं और वहां लड़कियों से कहा जाता है कि उनकी कोई आवाज नहीं होनी चाहिए। मैं ऐसे परिवार से हूं जहां सिर्फ लड़कियों की शादी के बारे में सोचा जाता है। मुझे पुरुषों के सामने बोलने की इजाजत नहीं थी। हमेशा फुल कपड़े पहनने के लिए कहा जाता था। ऐसे कपड़े जिनमें सिर से लेकर पैर तक ढके हों। इन्हीं सब चीजों को देख मैं बागी हो गई। लेकिन जब घर से भागी तो बेहद खुश थी। मैं आजादी इंजॉय कर रही थी। उससे पहले तक तो मुझे मालूम ही नहीं था कि लड़कियां शाम को 5 बजे के बाद भी घर से बाहर निकल सकती हैं। लंच या डिनर पर जा सकती हैं। नहीं मालूम था कि मैं अपनी पसंद के मुताबिक कपड़े पहन सकती हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव