न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे हफ्ते में बिग बॉस का ड्रामा: कुनिका ने तान्या को कहा मगरमच्छ, फरहाना को गिरगिट, साथ ही हुई वाइल्डकार्ड एंट्री

बिग बॉस 19 के दूसरे हफ्ते में वाइल्डकार्ड एंट्री ने बढ़ाया रोमांच। शहनाज गिल के भाई शहबाज की एंट्री, अवेज दरबार को इमोशनल सरप्राइज और कुनिका के तान्या-फरहाना पर किए कमेंट्स ने मचाया घमासान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 8:44:00

दूसरे हफ्ते में बिग बॉस का ड्रामा: कुनिका ने तान्या को कहा मगरमच्छ, फरहाना को गिरगिट, साथ ही हुई वाइल्डकार्ड एंट्री

'बिग बॉस 19' के दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक दर्शकों को कुछ नया देखने को नहीं मिला। वही पुराने मुद्दे, वही घिसी-पिटी बहसें, जिन पर खुद सलमान खान भी प्रतियोगियों को डांट लगा चुके हैं। हालांकि तीसरे हफ्ते की शुरुआत से पहले ही मेकर्स ने माहौल बदलने की कोशिश की है। इस बार किसी को बाहर नहीं किया गया, बल्कि एक नई वाइल्डकार्ड एंट्री कराई गई है। इसके अलावा, शो में कुछ खास मेहमान भी आए, जिन्होंने घरवालों को जमकर रोस्ट किया।

वाइल्डकार्ड एंट्री ने बढ़ाया उत्साह

दूसरे हफ्ते में भले ही कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ, लेकिन एक नई एंट्री ने सभी का ध्यान खींच लिया। ये शख्स और कोई नहीं बल्कि शहनाज गिल के भाई शहबाज हैं। प्रीमियर एपिसोड में उन्हें मृदुल तिवारी से कम वोट मिले थे, जिसकी वजह से वो शुरुआत में घर का हिस्सा नहीं बन पाए। अब सलमान खान ने उन्हें सरप्राइज तरीके से घर में एंट्री दिलवाई। शहबाज को देख कुछ कंटेस्टेंट्स बेहद खुश हुए, वहीं कुछ के चेहरे पर साफ झुंझलाहट झलक गई।

अवेज दरबार के लिए इमोशनल सरप्राइज

इस हफ्ते शो में भावुक कर देने वाले पल भी देखने को मिले। पहले कुनिका सदानंद अपने बेटे के आने से इमोशनल हो गईं, और अब अवेज दरबार को उनके पिता स्माइल दरबार ने एक बड़ी खुशखबरी सुनाई। उन्होंने बताया – "तुम चाचा बन गए हो, गौहर ने बेटे को जन्म दिया है।" इस खबर ने न सिर्फ अवेज बल्कि पूरे घर के माहौल को भावनाओं से भर दिया।

मुनव्वर फारूकी का ज़बरदस्त रोस्ट

इसी एपिसोड में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी मेहमान बनकर पहुंचे। उन्होंने सभी घरवालों पर एक-एक करके तगड़े तंज कसे। उनकी चुटीली बातों पर घरवाले तो हंसी से लोटपोट हुए ही, खुद सलमान खान भी ठहाके लगाते नजर आए।

जानवरों का टास्क और गर्मागर्म बहस

शो में एक खास एनिमल टास्क रखा गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को जानवरों के गुणों के हिसाब से टैग करना था। इस दौरान गौरव ने अभिषेक को ‘सुअर’ का टैग दिया। खुद कुनिका को ‘शेर’ का दर्जा मिला, जबकि तान्या और नीलम को ‘शेर के बच्चे’ कहकर संबोधित किया गया।

माहौल तब गरमा गया जब कुनिका ने तान्या को ‘मगरमच्छ’ बता डाला। वहीं फरहाना भट्ट को उन्होंने ‘सांप-गिरगिट’ का टैग दे दिया। इन टिप्पणियों के बाद घर के अंदर फिर से खींचतान और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब