न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 : सबसे पहले हुई इस कंटेस्टेंट की छुट्टी, मल्लिका ने सलमान को किया Kiss, बताया 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर'

‘बिग बॉस 18’ का पहला वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। रविवार (13 अक्टूबर) को सुपरस्टार सलमान खान ने शो से बाहर होने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Oct 2024 11:49:13

BB 18 : सबसे पहले हुई इस कंटेस्टेंट की छुट्टी, मल्लिका ने सलमान को किया Kiss, बताया 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर'

‘बिग बॉस 18’ का पहला वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। रविवार (13 अक्टूबर) को सुपरस्टार सलमान खान ने शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट का नाम का ऐलान किया। सलमान ने घरवालों को राहत देते हुए बताया कि इस सप्ताह कंटेस्टेंट 19 यानी ‘गधराज’ घर से बाहर होंगे, बाकी सभी सदस्य सुरक्षित हैं। BB 18 के पहले वीक में घरवालों ने करणवीर मेहरा, गुणरत्न सदावर्ते, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा और मुस्कान बामने को नॉमिनेट किया था।

कुछ दिन पहले जानवरों के संगठन द पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने शो के मेकर्स और सलमान को पत्र लिख ‘गधराज’ को बाहर करने का आग्रह किया था। पेटा ने इंस्टाग्राम पर ‘गधराज’ की क्लिप शेयर कर कैप्शन में लिखा, “पेटा इंडिया होस्ट सलमान खान और 'बिग बॉस' से आग्रह करता है कि वे शो में जानवरों का उपयोग बंद करें और पेटा इंडिया को गधे मैक्स को सैनचरी में ट्रांसफर करने में मदद करें।” इसके अलावा पेटा इंडिया ने पत्र में लिखा था, “हम बिग बॉस के घर में गधे को रखे जाने से बेहद परेशान लोगों की शिकायतों से घिरे हुए हैं।

उनकी चिंताएं जायज हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उसे जल्द से जल्द मुक्त करें। इससे न केवल जानवरों पर तनाव और दर्शकों की परेशानी को रोका जा सकेगा, बल्कि एक शक्तिशाली मिसाल भी कायम होगी। बिग बॉस एक हल्का-फुल्का मनोरंजक शो है, लेकिन सेट पर जानवरों का इस्तेमाल कोई हंसी-मजाक की बात नहीं है। गधे स्वाभाविक रूप से घबराए हुए होते हैं। उन्हें और दूसरे जानवरों को सेट पर मानक रूप से होने वाली रोशनी, आवाज और शोर करने वाला और डरावना लगेगा।

सेट पर जानवरों के लिए कोई जगह नहीं है, यह दर्शकों के लिए स्पष्ट है, जो गधे को एक छोटी सी, सीमित जगह में बेकार खड़े देखकर दुखी होते हैं।“ लगता है कि इसी अपील के कारण ‘गधराज’ को घर से बेदखल किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस बार मेकर्स ने पहली बार किसी जानवर को शो में कंटेस्टेंट के रूप में पेश किया था। इसके पीछे एकमात्र वजह TRP ही मानी जा सकती है। ‘गधराज’ शो के कंटेस्टेंट गुणरत्न के पालतू हैं, जो उसे साथ लेकर आए थे।

‘बिग बॉस’ में ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का प्रमोशन करने आई थीं मल्लिका शेरावत

तृप्ति डिमरी, राजकुमार राव और मल्लिका शेरावत की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रविवार को ये तीनों कलाकार फिल्म का प्रमोशन करने के लिए BB 18 के मंच पर पहुंचे। मल्लिका ने सलमान को 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' बताया। मल्लिका ने कहा कि आप मेरी आंखों में देखिए न सलमान, आग लग जाएगी। आप मेरी आंखों में, आप मेरे दिल में हो।

इस बात को सुनकर सलमान भी मुस्कुराने लगते हैं। मल्लिका ने सलमान के साथ डांस भी किया और उनके गाल पर किस भी किया। इससे सलमान शर्म से लाल हो जाते हैं। सलमान ने राजकुमार और तृप्ति से फेवरेट कंटेस्टेंट के नाम पूछे। राजकुमार ने गुणरत्न का नाम लिया। उन्होंने गुणरत्न की हंसी की तारीफ की। तृ्प्ति ने बताया कि उनके फेवरेट कंटेस्टेंट विवियन डीसेना हैं।

तृप्ति ने खुलासा किया कि वह उनके शो देखकर बड़ी हुई हैं। सलमान ने भी कहा कि विवियन इंडियन टेलीविजन के बहुत फेमस स्टार हैं। बता दें विवियन ‘प्यार की ये एक कहानी’, ‘मधुबाला : एक इश्क एक जुनून’, ‘शक्ति : अस्तित्व के एहसास की’, ‘फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 7’ और ‘झलक दिखला जा 8’ जैसे लोकप्रिय शो में नजर आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री