Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 : थम गया एलिस का सफर, अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट, हिना ने इन्हें किया सपोर्ट

रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 18’ ने कलर्स टीवी पर धूम मचाई हुई है। घर के अंदर आएदिन कोई न कोई ड्रामा होता रहता है। रविवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Nov 2024 11:57:21

BB 18 : थम गया एलिस का सफर, अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट, हिना ने इन्हें किया सपोर्ट

रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 18’ ने कलर्स टीवी पर धूम मचाई हुई है। घर के अंदर आएदिन कोई न कोई ड्रामा होता रहता है। रविवार को वीकेंड का वार में ‘पांड्या स्टोर’ फेम एक्ट्रेस एलिस कौशिक का सफर थम गया। होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि घर में 17 सदस्य हैं। इनमें से कोई एक सदस्य बेघर होना होगा। इस पर एलिस ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह एविक्ट होंगी। फिर सलमान ने बताया कि कम वोट मिलने के कारण एलिस को घर छोड़कर जाना होगा। इस हफ्ते के नॉमिनेशन भी सामने आ चुके हैं।

घरवालों की वोटिंग और ‘बिग बॉस’ के आदेश के बाद 8वें हफ्ते में कुल 7 खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं जो घर से बाहर होने की दौड़ में शामिल हैं। 'वीकेंड का वार' में किसी एक को बेघर कर दिया जाएगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि हफ्ते के बीच में भी किसी एक प्रतियोगी को बाहर किया जा सकता है। इस हफ्ते जो खिलाड़ी नॉमिनेट हुए हैं उनमें कई बड़े नाम शुमार हैं। देखना होगा कि इस हफ्ते किसका सफर खत्म होता है। जिन कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है, उनमें तेजिंदर बग्गा, अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, सारा अरफीन खान, विवियन डीसेना, कशिश कपूर और करणवीर मेहरा का नाम शामिल हैं।

जिन खिलाड़ियों के सिर पर पहले ही एविक्शन का खतरा मंडरा रहा था उनमें से कई बच गए। ज्यादातर उन कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है जो बाकी खिलाड़ियों के लिए खतरा बने हुए हैं। इनमें विवियन, करणवीर और अविनाश को काफी मजबूत माना जा रहा है। BB 18 में इस बार वीकेंड के वार के दौरान घर में पहले दिन शनिवार को भोजपुरी स्टार और लीडर रवि किशन घरवालों से बात करते हुए नजर आए। उन्होंने मौज मस्ती के साथ घर के लोगों के साथ ढेर सारी बातें की।
bigg boss 18,bb 18,alice kauhik,actress alice kaushik,alice kaushik bb 18,Salman Khan,vivian dsena,karan veer mehra,hina khan,shilpa shirodhkar हिना खान ने करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोड़कर की दोस्ती पर उठाए सवाल

रविवार को सलमान ने घर के लोगों की क्लास ली। सलमान के साथ घर में बतौर गेस्ट ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान दिखीं। शो में शिल्पा शिरोड़कर और करणवीर की दोस्ती हमेशा टारगेट होती रहती है और हिना ने भी ऐसा ही किया। हिना ने कंटेस्टेंट्स को एक टास्क देते हुए करणवीर और शिल्पा की दोस्ती पर बात की। साथ ही करणवीर का सपोर्ट भी किया। हिना ने करणवीर और शिल्पा की दोस्ती पर सवाल उठाए।शिल्पा ने करण को नॉमिनेट किया था। हिना ने दोनों की दोस्ती को 'कन्वीनियंस वाली दोस्ती' बताया।

इसके बाद हिना ने करणवीर के सपोर्ट में कहा, “उसके अंदर पूरे घर को नीचे लाने की क्षमता है, लेकिन पता नहीं क्यों? अपने खुद का स्टैंड नहीं ले रहे हैं। जब तुम्हें अपना स्टैंड लेना चाहिए तब जरूर लो। ये मत सोचो कि ये दोस्त है या दुश्मन है।” करण ने हिना की इस बात पर कहा, “जैसा इंसान मुझे दिखाया जा रहा है या फिर जैसा दिख रहा है, मैं वैसा ही हूं। मैं दोस्तों के 7 खून माफ कर देता हूं।” इस पर हिना ने कहा, “रिएक्शन नहीं देना चाहते हो तो मत दीजिए। इस गेम में अपने दोस्तों का साथ दीजिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका