न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : क्या होगा जब सलमान के सामने होंगी कैटरीना? शमिता पर भड़के, ये होंगी घर से बेघर और इनकी एंट्री!

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन के लिए इस वीकेंड बिग बॉस-15 में पहुंचेंगे। कैटरीना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 9:05:50

BB-15 : क्या होगा जब सलमान के सामने होंगी कैटरीना? शमिता पर भड़के, ये होंगी घर से बेघर और इनकी एंट्री!

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन के लिए इस वीकेंड बिग बॉस-15 में पहुंचेंगे। कैटरीना कलर्स टीवी के नए प्रोमो में सलमान पर गेम के दौरान कुछ इल्जाम लगा रही हैं। कैटरीना स्टेज पर रोहित के साथ दिखती हैं। एक गेम में कैटरीना और सलमान एक मेज पर आमने-सामने बैठते हैं जिसमें रोहित जज की भूमिका निभाते हैं। कैटरीना ने सलमान पर आरोप लगाया, ये शूटिंग पर हमेशा देर से आते हैं। इस पर सलामन कबूल है, कहते हैं।

इसके बाद कैटरीना कहती हैं कि इनको मेरे लिए एक गाना गाना होगा और सलमान अपने मजेदार डांस मूव्स दिखाते हुए ‘ओ मेरे दिल के चैन’ गाते हैं, जिसे सुनकर सभी हंसने लगते हैं। कैटरीना ने वीकेंड का वार वाले अपने गॉर्जियस लुक्स की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, आज बिग बॉस पर और सूर्यवंशी सिनेमाघरों में 5 नवंबर। आपको बता दें कि कैटरीना और सलमान मैंने प्यार क्यों किया, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, भारत, हैलो में साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने पिछले दिनों तुर्की में टाइगर 3 की शूटिंग की थी।

bigg boss-15,Salman Khan,katrina kaif,shamita shetty,akasa singh,entertainment news in hindi

शमिता शेट्टी को घर की ‘रानी’ कहेंगे सलमान खान

बिग बॉस-15 के दिवाली स्पेशल एपिसोड में होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी पर भड़कते नजर आएंगे। प्रोमो में इसकी झलक देखने को मिली है। सलमान घर के अंदर शमिता और उनके आचरण से काफी निराश नजर आ रहे हैं। सलमान इस बात से परेशान हैं कि शमिता चाहती हैं कि हर कोई उनकी बात माने और उनके अनुसार चले। सलमान उन्हें घर की 'रानी' कहते हैं और इस बारे में सवाल करते हैं। इस पर शमिता कहती हैं कि तो मैं क्या करूं अगर मैं इस तरह पैदा हुई हूं। मैं आपको बता दूं कि मैं घर में सबसे ज्यादा काम करती हूं।

वास्तव में इससे बहुत दिक्कत हो रही है। शमिता की रिएक्शन से सलमान नाराज हो जाते हैं। सलमान उनसे कहते हैं कि मैं शमिता और उनमें से किसी से भी बात करने के लिए बाध्य नहीं हूं। मैं चाहूं तो ये पूरा एपिसोड साइलेंट में निकाल दूं, आऊं ही नहीं...।’ इतना ही नहीं इस दौरान सलमान घर में मौजूद तेजस्वी प्रकाश को भी शमिता की रानी वाली कैटेगरी में रखेंगे।

bigg boss-15,Salman Khan,katrina kaif,shamita shetty,akasa singh,entertainment news in hindi

मिड वीक एविक्शन में अकासा सिंह का सफर हो जाएगा खत्म!

बिग बॉस-15 के घर में इस हफ्ते दिवाली का जश्न मनाया जाएगा। सलमान दिवाली वीक अनाउंस करते हुए वीकेंड के वार पर होने वाले एविक्शन को वैसे तो रद्द कर देंगे लेकिन ये एविक्शन सोमवार को होना तय है। रिपोर्ट के अनुसार एविक्शन में करण कुंद्रा की एक और खास दोस्त अकासा सिंह शो से बाहर हो जाएंगी। मिस्टर खबरी की पोस्ट के मुताबिक ये मिड वीक एविक्शन इस सोमवार या मंगलवार वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ राजीव अदातिया के बाद अब घर में दो और वाइल्ड कार्डधारी कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाले हैं।

पहले कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहे राकेश बापट होंगे। दूसरी कोई फीमेल कंटेस्टेंट होगी, जिसका नाम सामने नहीं आया है। खास बात ये है कि राजीव और राकेश दोनों ही शमिता के लिए खास हैं। राजीव उनके राखी भाई हैं, जबकि राकेश के साथ बिग बॉस ओटीटी के दौरान शमिता की नजदीकियां बढ़ गई थीं। अब शो में माइशा-ईशान और तेजस्वी-करण की जोड़ी के बाद शमिता-राकेश का भी रोमांस देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर