न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : राकेश बापट अस्पताल में भर्ती, अफसाना खान हुईं बेघर! माइशा के साथ संबंध पर बोले ईशान

राकेश बापट ने हाल ही में नेहा भसीन के साथ बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस 15 के घर में एंट्री ली थी। दर्शक राकेश और एक्ट्रेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 2:29:41

BB-15 : राकेश बापट अस्पताल में भर्ती, अफसाना खान हुईं बेघर! माइशा के साथ संबंध पर बोले ईशान

राकेश बापट ने हाल ही में नेहा भसीन के साथ बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस 15 के घर में एंट्री ली थी। दर्शक राकेश और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की रोमांटिक केमिस्ट्री एक बार फिर देखने के लिए काफी बेताब थे। हालांकि राकेश को स्वास्थ्य कारणों के चलते अचानक ही घर से बाहर आना पड़ा है। बताया जा रहा है कि राकेश को किडनी स्टोन की शिकायत है। राकेश को 8 नवंबर को घर में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल राकेश डॉक्टरों की निगरानी में हैं। राकेश के ठीक होने के बाद जल्द ही शो में वापसी करने की उम्मीद है। राकेश के आने से शमिता काफी खुश थीं। बिग बॉस ने दोनों को शो के अंदर डेट पर भी भेजा था। बीते एपिसोड में दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताकर काफी खुश दिख रहे थे। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के घर में शमिता और राकेश के बीच मजबूत बोंडिंग देखने को मिली थी। शो खत्म होने के बाद भी दोनों को एकसाथ स्पॉट किया गया।

bigg boss-15,raqesh bapat,afsana khan,ishaan sehgal,miesha iyer,entertainment news in hindi

अफसाना ने खोया कंट्रोल, शमिता शेट्टी के साथ की लड़ाई

बिग बॉस 15 के चार हफ्ते बीत चुके हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी खूब ड्रामा हो रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फेमस पंजाबी सिंगर अफसाना खान घर से बेघर हो गई हैं। एक टास्क के दौरान उमर रियाज के अफसाना को वीआईपी जोन से बाहर करने के बाद सिंगर कंट्रोल खो देती हैं और इसी दौरान अफसाना की दूसरी कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी से लड़ाई हो जाती है। इसके बाद अफसाना उनके साथ फिजिकल होती नजर आ रही हैं। इस पर बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में जमा होने के लिए कहते हैं और अनाउंस करते हैं कि शमिता के साथ फिजिकल होने की वजह से वे अफसाना को घर से बाहर करते हैं। हालांकि अफसाना के बाहर होने के दूसरे कारण भी सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अफसाना को शो में पैनिक अटैक आया था।

bigg boss-15,raqesh bapat,afsana khan,ishaan sehgal,miesha iyer,entertainment news in hindi

माइशा को पसंद करती है मेरी मां, बहन मिलने को बेकरार : ईशान

बिग बॉस 15 से बाहर होने के बाद अब ईशान सहगल ने माइशा अय्यर के साथ अपने रिश्ते पर परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में खुलासा किया है। ईशान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि मेरी बहन ने माइशा से बात की है और वह उससे मिलने का बेसब्री से इंतजार भी कर रही है। इसके अलावा मैंने अपनी मां से भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें मुझ पर गर्व है और वह असल में उसे पसंद करती हैं। सब कुछ अच्छा है और जिसे लगता है कि हमारा रिश्ता सिर्फ कैमरों के लिए था, उन्हें समय आने पर सब पता चल जाएगा।

राजीव अदतिया मेरा अच्छा दोस्त है। लेकिन उसके साथ रिश्ते को लेकर बात करना सिर्फ अफवाहें हैं। मैं जैसा हूं, मुझे किसी चीज की परवाह नहीं है। इस बीच माइशा ने भी ईशान के साथ रिश्ते पर अपनी राय व्यक्त की। माइशा ने कहा कि मैं ईशान को डेट कर रही हूं। जब से हम शो से बाहर हुए हैं हम और ज्यादा क्लोज हो गए हैं। हमें डेटिंग करते हुए एक महीना हो गया है, लेकिन हम बहुत खुश हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर