न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : अनुषा से ब्रेकअप पर पहली बार बोले करण! इसलिए सोशल मीडिया पर छाए तेजस्वी और उमर रियाज

बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा ने एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ अपने दिल की बातें शेयर कीं। करण एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर की चर्चा करते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 7:47:58

BB-15 : अनुषा से ब्रेकअप पर पहली बार बोले करण! इसलिए सोशल मीडिया पर छाए तेजस्वी और उमर रियाज

बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा ने एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ अपने दिल की बातें शेयर कीं। करण एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर की चर्चा करते हुए नजर आए और बताया कि आखिर क्यों रिश्ता टूट के कगार पर पहुंच गया। करण ने बताया कि वे और अनुषा साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन पिछले साल दोनों में ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह से उन्होंने दोस्तों को भी खो दिया। करण ने कहा कि मेरा दोस्तों से बातचीत करना भी बिलकुल ही बंद हो गया था, जिस पर शमिता ने करण को सांत्वना देते हुए कहा कि अगर अनुषा ये शो देख रही हैं तो वो समझ जाएंगी।

तब करण ने कहा कि अनुषा इस बात को कभी नहीं समझ पाएंगी, क्योंकि उन्हें भड़काने वाले बहुत लोग हैं। अगर हम फट जाते तो शायद चीजें ठीक हो जातीं। मैं फटा नहीं, वो फटती रही और मैं उस दौर से गुजरता रहा। मुझे लगता है कि मुझे खामियों से प्यार होता है, लेकिन हमने एक-दूसरे को बैठकर समझा होता तो चीजें चेंज होतीं, अगर मैंने मुद्दे हल कर लिए होते, रिलेशनशिप को खराब नहीं होने दिया होता। चीजें बदल गई थीं।

bigg boss-15,karan kundra,tejaswi prakash,umar riaz,anusha dandekar,shamita shetty,entertainment news in hindi

टास्क के दौरान तेजस्वी की हालत हुई खराब

बिग बॉस 15 के घर में हाल ही में एक टास्क हुआ था जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस टास्क के दौरान तेजस्वी प्रकाश का दम घुटने वाला हादसा हो गया जिसने सबको चौंका कर रख दिया। तेजस्वी की हालत देख घर में अफरातफरी मच गई। एक तरफ जहां तेजस्वी की ऐसी हालत देख उनके फैंस चिंतित हो गए, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हुए झूठा ड्रामा बताया गया। दरअसल टास्क में कंटेस्टेंट एक-दूसरे को सूट सीट से हटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच घरवाले टैलकम पाउडर उड़ाते हुए फाइट करते हुए दिखाई दिए।

उसी दौरान तेजस्वी के मुंह में बहुत ज्यादा पाउडर चला गया जिससे उनका दम घुटने लगा। वे बुरी तरह खांसने लगीं। तेजस्वी ने मेकर्स से मेडिकल रूम जाने की रिक्वेस्ट की। तब करण कुंद्रा ने उन्हें गोद में उठा लिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तेजस्वी ने टास्क के बाद कबूल किया कि ये सब फेक था। कुछ सोशल मीडिया ने तेजस्वी पर गुस्सा निकाला।

bigg boss-15,karan kundra,tejaswi prakash,umar riaz,anusha dandekar,shamita shetty,entertainment news in hindi

अच्छा खेलने के बावजूद उमर रियाज को नहीं मिल रही ज्यादा कवरेज

बिग बॉस 15 में इन दिनों करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पर फोकस किया जा रहा है। कैप्टेंसी टास्क में इस जोड़ी को अच्छे से कवर किया गया। हालांकि बीते एपिसोड में इन दोनों से ज्यादा लाइमलाइट उमर रियाज ने बटोरी थी। उमर कैप्टेंसी टास्क में अपना शत प्रतिशत देते नजर आए। टास्क जीतने के चक्कर में उमर, शमिता से भी भिड़ गए। इतना सब होने के बाद भी मेकर्स ने उमर को एपिसोड में भाव नहीं दिया। इससे उमर के फैंस भड़क गए। वे सोशल मीडिया पर आरोप लगा रहे हैं कि मेकर्स जानबूझकर उमर के सीन्स के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

उनका दावा है कि लाइव फीड के बहुत से सीन्स बिग बॉस में दिखाए ही नहीं गए जबकि टास्क के समय केवल उमर ही लाइमलाइट में थे। एक यूजर ने लिखा, दर्शकों को लग रहा है कि जैसे धोखा दिया जा रहा है। उमर बहुत अच्छा गेम खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें फुटेज ही नहीं मिल रही। लगता है कि मेकर्स उमर को आगे नहीं जाने देना चाहते। दूसरे फैन ने लिखा, मेकर्स उमर के सीन्स काट रहे हैं। फैंस को बेवकूफ समझने की जरूरत नहीं है। हम अब भी उमर को ही सपोर्ट करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर