न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट की शादी, शेयर की तस्वीरें, ‘अक्षय जिसके हकदार थे उसका नहीं मिला क्रेडिट’

एक्ट्रेस सबा खान ने सलमान खान के शो बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया था। शो से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Aug 2025 8:07:26

2 News : ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट की शादी, शेयर की तस्वीरें, ‘अक्षय जिसके हकदार थे उसका नहीं मिला क्रेडिट’

एक्ट्रेस सबा खान ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 12' में कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया था। शो से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। फिलहाल सबा के फैंस के लिए खुशखबरी है। सबा ने जोधपुर के बिजनेसमैन वसीम नवाब से निकाह कर लिया है। दोनों ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी, लेकिन उन्होंने इस खबर को छुपाए रखा और अब आखिरकार उन्होंने उन खास लम्हों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। पोस्ट की गई इन तस्वीरों में सबा लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सबा लाल जोड़े में सजी हुई नजर आईं।

सुर्ख लाल जोड़ा और हाथों में चूड़ा, उसके ऊपर खूबसूरत कलीरे और गोल्ड के गहनों के साथ सबा ने अपने ब्राइडल लुक कंप्लीट किया। सबा ने सॉफ्ट कर्ल्स के साथ बालों को खुला रखा था। मेहंदी लगे हाथों और सिर पर घूंघट लेकर वो सबका ध्यान खींचती हुई नजर आईं। सबा ने न सिर्फ परिवार वालों के साथ, बल्कि दूल्हे राजा के साथ भी जमकर पोज दिए। सबा एक शर्मीली दुल्हन की तरह लग रही हैं। वो नजरें झुकाकर एंट्री ले रही हैं और कैमरे के सामने भी शर्माती हुई दिखाई दे रही हैं। दूल्हे राजा शेरवानी में खूब जंच रहे हैं। कपल को निकाहनामे पर साइन करते हुए भी देखा जा सकता है।

सबा ने कैप्शन में लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह। कुछ दुआएं तब तक चुपचाप गले लगाई जाती हैं जब तक दिल उन्हें बताने को तैयार न हो जाए। आज कृतज्ञता और विश्वास के साथ, मैं आप सभी के साथ अपनी निकाह जर्नी शेयर कर रही हूं। जिस लड़की को आपने ‘बिग बॉस’ में इतना सपोर्ट किया और खूब सारा प्यार दिया, उसने अब अपनी लाइफ के एक नए खूबसूरत चैप्टर को शुरू किया है। निकाह की इस पवित्र जर्नी की शुरुआत में आपके आशीर्वाद और प्रार्थनाओं की जरूरत है।”

सबा ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बताया कि अब जब वह पूरी तरह से व्यवस्थित हो गई हैं तो उन्हें लगा कि यह खुशखबरी शेयर करने का सही वक्त है। खासकर जब मैं कमबैक करने वाली हूं। शादी के बाद से सबा जयपुर में नए परिवार के साथ समय बिता रही हैं। बता दें सबा ने जोधपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में वसीम के साथ शादी की थी। वसीम एक नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। निकाह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। सबा की बहन सोमी खान भी पति आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी में दिखीं। सोमी ने साल 2024 में राखी सावंत के पूर्व पति आदिल के साथ शादी की थी जो काफी सुर्खियों में थी। उल्लेखनीय है कि सबा, सोमी के साथ 'BB 12' में कॉमनर्स के तौर पर नजर आई थीं।

विपुल शाह ने कहा, अक्षय एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें खुद नहीं पता कि वो क्या कर सकते हैं

मशहूर फिल्ममेकर विपुल शाह ने हाल ही में दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार को लेकर खुलकर बात की। विपुल ने अक्षय के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा कि उन्हें उनके काम का क्रेडिट नहीं मिलता, जिसके वो हकदार हैं। विपुल ने गैलाटा प्लस के साथ बातचीत में कहा कि अपनी पहली दो फिल्मों में, जब मैं अक्षय के साथ काम कर रहा था, मुझे एहसास हुआ कि ये एक ऐसा एक्टर है जिसे खुद नहीं पता कि वो क्या कर सकता है। उस दौर में उन्हें सिर्फ एक एक्शन हीरो का लेबल दिया जा रहा था और वो कॉमेडी फिल्में करके अपनी छवि बदल रहे थे, लेकिन लोग उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे थे।

शायद किसी समीक्षक ने उन्हें कभी एक महान अभिनेता या एक अच्छा अभिनेता भी नहीं माना, इसलिए उनके अंदर भी एक तरह की ‘मुझे परवाह नहीं’ वाली भावना थी। लेकिन मुझे लगा कि उनके पास देने के लिए बहुत कुछ है। जब आप किसी के साथ काम कर रहे होते हैं, तो आपको पता चलता है कि वे किसी सीन को कैसे अपना रहे हैं, कितनी आसानी से उसमें बदलाव कर सकते हैं। जैसे, कल हम एक कॉमिक सीन कर रहे थे, और आज हम एक गंभीर, रोमांचक सीन कर रहे हैं, और वे बस उसमें डूब सकते हैं।

उन्होंने पिछली बार जो किया था, उसका कोई बोझ नहीं था और इससे उनका किरदार कभी नहीं टूटा। अक्षय दिल और आत्मा से पूरी तरह पंजाबी हैं, लेकिन किसी ने उन्हें इस तरह पेश नहीं किया था और ‘नमस्ते लंदन’ यही करने वाला था। उन्हें खुद बनने की जगह देना, एक पंजाबी मुंडा, एक बेफिक्र, मौज-मस्ती पसंद करने वाला लड़का। वे रेशम की तरह सहजता से फिल्म में ढल गए, क्योंकि यही उनके लिए सबसे स्वाभाविक है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह