न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : तेजस्वी से काफी अच्छा था विशाल का रिलेशन, बेटी से मिले जय, राखी के पति ने शमिता को किया प्रपोज

बिग बॉस 15 से गुरुवार को बाहर हुए कंटेस्टटेंट विशाल कोटियन मानते हैं कि उन्हें धोखे से बाहर किया गया। विशाल ने एक खास इंटरव्यू में और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 7:23:07

BB-15 : तेजस्वी से काफी अच्छा था विशाल का रिलेशन, बेटी से मिले जय, राखी के पति ने शमिता को किया प्रपोज

बिग बॉस 15 से गुरुवार को बाहर हुए कंटेस्टटेंट विशाल कोटियन मानते हैं कि उन्हें धोखे से बाहर किया गया। विशाल ने एक खास इंटरव्यू में और भी कई बातें कहीं। विशाल ने कहा कि मेरा तेजस्वी से रिलेशन काफी अच्छा था। मैं उस फ्रेंडशिप को बदनाम नहीं करना चाहूंगा। तेजस्वी मेरे लिए आखिरी वक्त तक खड़ी रहीं, मैंने हमेशा कहा कि तेजस्वी मेरी पहली पसंद रहेंगी। मैंने तो ये शमिता से भी कहा था कि तेजस्वी मेरी फर्स्ट प्रायोरिटी हैं। मैं रिश्तों को लेकर झूठ नहीं कह सकता। शमिता ने इस पर मेरे से लड़ाई भी कीं कि मैनें उनके बदले तेजस्वी को क्यों चुना तो इस पर मैंने कहा कि मैंने तेजस्वी को वादा किया था और मैं वो निभाऊंगा। शमिता इसके बाद गुस्से में थीं, लेकिन फिर मैंने सोचा जब मैं उनकी पहली पसंद नहीं तो वे क्यों मेरी पहली प्रायोरिटी होंगी? करण कुंद्रा मेरे तेजस्वी से कनेक्शन की वजह से मुझसे जलने लगे थे।

bigg boss-15,vishal kotiyan,jay bhanushali,shamita shetty,rakhi sawant,ritesh,bollywood news in hindi

बिग बॉस 15 से बाहर होने के बाद घर पहुंचे जय ने शेयर किया वीडियो

एक्टर व एंकर जय भानुशाली का 'बिग बॉस 15' में सफर खत्म हो गया है। शो के पहले कंटेस्टेंट बनकर 'बिग बॉस' के घर में एंट्री करने वाले जय 55वें दिन बाहर आ गए। घर लौटते ही जय ने सबसे पहले नन्ही बेटी तारा को गले लगाया। तारा भी पिता को देखकर उनसे जा लिपटी। जय ने इंस्टाग्राम पर तारा के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों बाप-बेटी खिलखिलाते नजर आ रहे हैं। 'बिग बॉस' के घर से इविक्शन के बाद जय का यह पहला इंस्टाग्राम पोस्ट है। वीडियो में जय नए रील्स ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। इसमें बच्चे के आगे हाथ बढ़ाना होता है।

जय जब तारा के सामने हाथ बढ़ाते हैं तो वह पहले उस पर ताली बजाती है और फिर पिता के हाथ को चूम लेती है। उल्लेखनीय है कि जब जय घर के अंदर थे तो उनकी पत्नी माही ने तारा के कई वीडियो शेयर किए थे जिनमें वह टीवी पर अपने पापा को देखती नजर आई थी। जय का 'बिग बॉस' का सफर बहुत अच्छा नहीं रहा। होस्ट सलमान खान ने जय से कई बार कहा कि उन्हें शो में 'रिएक्ट ' करने की जरूरत है। जय कहीं न कहीं गेम से ज्यादा 'सही' और 'गलत' में उलझे रहे।

bigg boss-15,vishal kotiyan,jay bhanushali,shamita shetty,rakhi sawant,ritesh,bollywood news in hindi

सलमान ने किया खुलासा, शमिता को बेहद पसंद करते हैं राखी के पति

राखी सावंत और उनके पति रितेश के अलावा रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी ने ‘बिग बॉस 15' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। शो में आते ही रितेश घर में अपनी धाक जमाने लगे हैं। वे राखी को छोड़कर उन्हीं के सामने एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के संग फ्लर्ट करते देखे गए। दरअसल शो के मेकर्स ने वीकेंड एपिसोड का वीडियो शेयर किया है, जिसकी शुरुआत सलमान खान के साथ होती है। प्रोमो में सलमान कहते हैं-रितेश ने मुझे बताया था कि वे शमिता को बहुत पसंद करते हैं।

सलमान की ये बात सुनकर राखी के साथ ही साथ शमिता और घर वाले भी शॉक्ड हो जाते हैं। इसके बाद मेकर्स उन्हें शमिता को प्रपोज करने का मौका देते हैं और रितेश मौका पाते ही एक लाल गुलाब लेते हुए शमिता की तरफ बढ़ते हैं और उन्हें प्रपोज करते हैं। इस दौरान वे अंग्रेजी बोलते हैं। रितेश के प्रपोज करने के अंदाज पर चुटकी लेते हुए सलमान कहते हैं कि ये अमेरिकन शो बिग ब्रदर नहीं बिग बॉस का घर है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कुछ यूजर ने तो रितेश को राखी का फेक पति बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो