न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनीस ने सितारों के साथ मनाया इसका जश्न, ‘वनवास’ के लिए उत्कर्ष-सिमरत ने यहां लिया आशीर्वाद

डायरेक्टर अनीस बज्मी (62) अब तक कई हिट फिल्में बना चुके हैं। पिछले महीने दिवाली के मौके पर रिलीज हुई उनकी फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Dec 2024 12:57:26

2 News : अनीस ने सितारों के साथ मनाया इसका जश्न, ‘वनवास’ के लिए उत्कर्ष-सिमरत ने यहां लिया आशीर्वाद

डायरेक्टर अनीस बज्मी (62) अब तक कई हिट फिल्में बना चुके हैं। पिछले महीने दिवाली के मौके पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शानदार कमाई की। इस बीच अनीस ने शनिवार (14 दिसंबर) को फिल्म इंडस्ट्री में 45 साल पूरे होने पर मुंबई में एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

पार्टी में पहुंचीं माधुरी दीक्षित ने ब्लैक जंपसूट और व्हाइट ब्लेजर पहनकर सबका ध्यान खींचा। उनके लुक में क्लास और एलिगेंस दोनों झलक रहे थे। सुष्मिता सेन ब्लैक कलर के डिजाइनर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लुक को शिमरी बैग और मिनिमल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। गोविंदा ने व्हाइट शर्ट, ब्लू जींस और ब्लैक लेदर जैकेट पहन रखी थी। ब्राउन सनग्लासेस के साथ वे हैंडसम लग रहे थे। मल्लिका शेरावत पिंक ऑफ-शोल्डर गाउन में कहर बरपा रही थीं।

रकुलप्रीत सिंह ने ग्रे जंपसूट के साथ मैचिंग ब्लेजर पहनकर हटकर स्टाइल पेश किया। कार्तिक आर्यन शर्ट-पैंट पहनकर डैशिंग लुक में दिखे। वामिका गब्बी ने व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी थी। अर्जुन कपूर का ऑल ब्लैक लुक भी चर्चा में रहा। अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, हुमा कुरैशी, साजिद नाडियावाला, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान, बॉबी देओल, मलाइका अरोड़ा, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, दीया मिर्जा सहित कई और सितारों ने भी इस पार्टी की शोभा बढ़ाई। बता दें अनीस ने 'भूल भुलैया 3', 'नो एंट्री', 'वेलकम', और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है।

anees bazmee,director anees bazmee,govinda,sushmita sen,madhuri dixit,kartik aaryan,bhool bhulaiyaa 3,vanvaas movie,utkarsh sharma,simrat kaur,nana patekar

उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और नाना पाटेकर की मूवी ‘वनवास’ इस दिन होगी रिलीज

नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म ‘वनवास’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही नाना, उत्कर्ष, सिमरत व डायरेक्टर अनिल शर्मा फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में पहुंचे थे। इस बीच उत्कर्ष और सिमरत शनिवार (13 दिसंबर) को दिल्ली स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा और प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पहुंचे।

उन्होंने वहां दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दोनों सितारों को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने उनके साथ खूब फोटो खिंचवाई और उनके ऑटोग्राफ लिए। बता दें उत्कर्ष और सिमरत की जोड़ी पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मूवी ‘गदर 2’ में भी थी। उत्कर्ष, अनिल शर्मा के बेटे हैं। अनिल ने ‘वनवास’ जी स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाई है।

दोनों ने इससे पहले ‘गदर : एक प्रेम कथा’ और ‘गदर 2’ में भी सहयोग किया था। ‘वनवास’ रामायण की कहानी को आधुनिक दौर के दृष्टिकोण से पेश करती है। इसमें बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को ‘वनवास’ भेजने की दिल छू लेने वाली और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी को दर्शाया गया है, जो आज की पीढ़ी से गहराई से जुड़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री