न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भूत पुलिस’ का Trailer रिलीज, हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट डोज, देखने लायक है सैफ-अर्जुन की जुगलबंदी

एक्टर सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘भूत पुलिस’ का ट्रेलर आज बुधवार को रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में इन ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Aug 2021 1:33:10

‘भूत पुलिस’ का Trailer रिलीज, हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट डोज, देखने लायक है सैफ-अर्जुन की जुगलबंदी

एक्टर सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘भूत पुलिस’ का ट्रेलर आज बुधवार को रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में इन दोनों के साथ एक्ट्रेस यामी गौतम व जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आएंगी। मूवी हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट डोज है। कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस 2 मिनट 50 सैकंड के ट्रेलर की शुरुआत सैफ और अर्जुन की धमाकेदार एंट्री से होती है। सैफ फनी, तो अर्जुन काफी सीरियस मूड में दिखाई दे रहे हैं। इसमें अर्जुन और सैफ यानी विभूति और चिरौंजी का भूतों को पकड़ने का काम होता है। फिल्म 17 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम की जाएगी।

भूतों को पकड़ने वाले बने हैं सैफ और अर्जुन

पवन कृपलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ और अर्जुन चुड़ैल, पिशाच, डायन और काला साया से निपटते नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी और आकाश पुरी ने किया है। कहानी भूतों को पकड़ने वाले भाइयों विभूति और चिरौंजी के इर्द-गिर्द घूमती है। सीन में हॉरर और कॉमेडी का अच्छा संयोजन है। संवाद मजाकिया हैं। खासकर, सैफ के हिस्से में ऐसे संवाद अधिक आए हैं। भूत पकड़ने की फीस के साथ वे जीएसटी मांगते हैं। वहीं, एक सीन में जिद्दी भूतों को भगाने के लिए गो कोरोना गो की तर्ज पर 'गो किचकंडी गो' के नारे भीड़ से लगवा रहे हैं।

फोबिया और रागिनी एमएमएस भी बना चुके हैं पवन कृपलानी

यामी के किरदार का नाम माया और जैकलीन का नाम कनिका है, जो भूत के चंगुल में फंसी नजर आ रही हैं। यामी एक एस्टेट की मालकिन हैं। उनके एस्टेट में एक बेहद खतरनाक आत्मा किचकंडी का कब्जा हो गया है। यामी इसे पकड़ने के लिए इन दोनों भाइयों को बुलाती हैं। जैकलीन भी यहां मिलती हैं। फिल्म को बड़े पैमाने पर धर्मशाला, डलहौजी और पालमपुर में शूट किया गया है। पवन ने इससे पहले राधिका आप्टे की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'फोबिया' और हॉरर फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का डायरेक्शन किया है। वीएफएक्स टेक्नोलोजी से क्रिएट किए गए भूतों के सीन असरदार हैं। जावेद जाफरी और जैमी लीवर भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर