Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Youtube पर धमाल मचा रहा भोजपुरी गीत 'रसभरी', माही श्रीवास्तव की नजाकत और कातिल अदाओं ने बनाया दीवाना

सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी का भोजपुरी सांग 'रसभरी' गुरुवार को रिलीज किया गया। इस गाने में माही श्रीवास्तव 'रसभरी' बनकर अपनी नजाकत और कातिल अदा से सबको दीवाना बना रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 4:14:07

Youtube पर धमाल मचा रहा भोजपुरी गीत 'रसभरी', माही श्रीवास्तव की नजाकत और कातिल अदाओं ने बनाया दीवाना

सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी का भोजपुरी सांग 'रसभरी' गुरुवार को रिलीज किया गया। इस गाने में माही श्रीवास्तव 'रसभरी' बनकर अपनी नजाकत और कातिल अदा से सबको दीवाना बना रही हैं।

इस गाने को नए अंदाज में सिंगर प्रियंका सिंह गाकर अपनी सुरीली आवाज का जादू चला रही हैं। यह फुल एंटरटेनिंग वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की कयामत ढाने वाली जोड़ी में आया यह गाना तहलका मचा रहा है।

महंगे लोकेशन, महंगे कॉस्ट्यूम और काफी ज्यादा कोरस डांसर के साथ शूट किया गया यह सांग सबको हैरान कर रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव कमाल के एक्सप्रेशन के साथ डांस का तड़का लगाते हुए महफिल लूट रही हैं और खूबसूरत अंदाज में फुल टू धमाल मचा रही हैं।

आईएएनएस के अनुसार, इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव कहती हैं, "मैंने अब तक सारे गाने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से किए हैं, लेकिन हमारा यह सांग एक अलग ही एहसास दिला रहा है। यह सांग मेरे दिल के बहुत करीब है। क्योंकि सांग बहुत ही बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। मैं अपने फैंस और ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं, जो इस गाने को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं।"

प्रियंका सिंह ने कहा कि यह गाना बहुत ही सुंदर बना है। मुझे उम्मीद है कि गाना जल्द ही मिलेनियम क्लब में शामिल होकर सोशल मीडिया में धमाल मचाएगा। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बिग ब्लॉस्ट सांग 'रसभरी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है।

इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी की है। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर संदीप शर्मा, डीओपी हनी काम, कोरियोग्राफर अमित स्टाइल, असोसिएट डायरेक्टर खुशी शर्मा, एडिटर जैस सिंह सरारी हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका