सोशल मीडिया सेंसेशन बना भोजपुरी गीत बजाओ डीजे डांस करें, Neelkamal Singh की आवाज ने लूटी महफिल
गाना 20 मई को T-Series Hamaar Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ था और महज कुछ ही दिनों में यह ट्रेंडिंग की लिस्ट में 15वें स्थान तक पहुंच गया है।
Posts by : Rajesh Bhagtani |
Updated on: Sun, 01 Jun 2025 3:57:18
भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर नीलकमल सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘बजाओ डीजे डांस करें’ के साथ धमाल मचा रहे हैं। ये गाना 20 मई को T-Series Hamaar Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ था और महज कुछ ही दिनों में यह ट्रेंडिंग की लिस्ट में 15वें स्थान तक पहुंच गया है।
इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है नीलकमल सिंह की दमदार और मधुर आवाज, जिसने सुनने वालों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। गाने के बोल आशुतोष ने लिखे हैं और म्यूजिक दिया है ADR आनंद ने, जो गाने को पार्टी एंथम जैसा फील देता है।
वीडियो डायरेक्शन सुमित कुमार ने किया है, जिन्होंने इस बार नीलकमल सिंह और एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता की जोड़ी को कैमरे में शानदार अंदाज में उतारा है। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री देखते ही बनती है। गाने का पार्टी बैकग्राउंड, डांस मूव्स और नीलकमल का स्टाइलिश ब्लैक चश्मा वाला लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
गाने की शूटिंग एनर्जी से भरपूर माहौल में की गई है, जिसमें पार्टी मूड, मस्ती और रोमांस का फुल डोज़ देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासतौर पर यूट्यूब पर इसे अब तक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इंस्टाग्राम पर भी इस गाने के रील्स और क्लिप्स वायरल हो रहे हैं।
नीलकमल सिंह हर बार अपने गानों में कुछ नया लेकर आते हैं और यही कारण है कि वह भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सिंगर्स में से एक बन चुके हैं।