Bhojpuri Holi Song: अक्षरा सिंह-राकेश मिश्रा के होली गीत 'तू ही लगावा' ने यूट्यूब पर मचाई धूम, कुछ ही घंटों में मिले 5 लाख से ज्यादा व्यूज

By: Pinki Tue, 23 Mar 2021 09:19:54

Bhojpuri Holi Song: अक्षरा सिंह-राकेश मिश्रा के होली गीत 'तू ही लगावा' ने यूट्यूब पर मचाई धूम, कुछ ही घंटों में मिले 5 लाख से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अभिनेत्री अक्षरा सिंह और नए सेंसेशन राकेश मिश्रा का होली गाना 'तू ही लगावा' (Tu Hi Lagawa)' यूट्यूब और सोशल मीडिया पर रिलीज किया जा चुका है। गाना रिलीज के साथ ही धूम मचा रहा है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी (Saregam Hum Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया। इस भोजपुरी होली गाने में राकेश मिश्रा और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों ने इस गाने में जमकर डांस किया है। कुछ ही घंटों में इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। काफी तेजी से यह गीत लोकप्रिय हो रहा है। खबर लिखे जाने तक गाने के 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये नंबर तेजी से बढ़ रहा है।

आपको बता दें कि इस गाने को अक्षरा सिंह और राकेश मिश्रा ने मिलकर गाया है। अविनाश झा घुंघरू ने इस गाने का संगीत दिया है और गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। इस गाने को बड़ी भव्यता के साथ शूट किया गया है। होली के रंगों से सजा यह गाना दरअसल अक्षरा सिंह के फैन्स के लिए एक तोहफे से कम नहीं है। राकेश मिश्रा ने भी इस गीत को बहुत दिल से गाया है और इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शको को दीवाना बनी रही है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com