अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना 'होली के पुआ' हुआ वायरल, यूट्यूब पर मिले हजारों व्यूज

By: Pinki Sat, 07 Mar 2020 7:39:46

अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना  'होली के पुआ' हुआ वायरल, यूट्यूब पर मिले हजारों व्यूज

भोजपुरी होली गाने इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहे है और हो भी क्यों नहीं होली के रंगों के साथ अगर भोजपुरी गानों की भांग मिल जाए तो क्या कहने। ऐसे में भोजपुरी सेंशेसन अक्षरा सिंह का होली सॉन्‍ग 'होली के पुआ' इन दिनों लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद आवाज दी है। साथ ही उन्‍होंने इस गाने के म्‍यूजिक वीडियो में खुद परफॉर्म भी किया है। अक्षरा का यह गाना लोकगीत के रूप में है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर हजारों बार देखा जा चुका है।

होली से पहले यूट्यूब पर छाया भोजपुरी गाना 'भतार तेरा होली में रूठ जाएगा', कुछ घंटों में मिले हजारों व्यूज

वीडियो के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा- 'होली के पुआ' गाने का थीम पति - पत्‍नी के बीच संवाद पर आधारित है। होली में पकवान पुआ का महत्‍व खूब होता है। होली के दिन सभी घरों में पुआ बनता ही है। इसलिए हमने अपने गाने में सांकेतिक रूप से पुए का इस्‍तेमाल किया है।

वायरल हुआ गुड्डू रंगीला का होली सॉन्ग 'हमरा लहंगा में कोरोना वायरस...', उठा विवाद

इस गाने को लेकर अक्षरा का कहना है कि यूपी - बिहार की होली में लोकसंगीत का भी बड़ा महत्‍व है। इसलिए मैं इस बार लोकगीत लेकर आई। मुझे उम्‍मीद है कि भोजपुरी ज्‍वार के लोगों को मेरा यह गाना पसंद आएगा। वे हमें पहले की ही तरह खूब प्‍यार और दुलार देंगे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com