न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर ‘हनुमान’ के डायरेक्टर के साथ ‘राक्षस’ में करेंगे काम, इस फिल्म के साथ वापसी को तैयार हैं इमरान

रणवीर सिंह को लेकर फैंस में हमेशा क्रेज रहता है। वे उनके बारे में कोई भी अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं। रणवीर की पिछली फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Apr 2024 7:43:47

2 News : रणवीर ‘हनुमान’ के डायरेक्टर के साथ ‘राक्षस’ में करेंगे काम, इस फिल्म के साथ वापसी को तैयार हैं इमरान

रणवीर सिंह को लेकर फैंस में हमेशा क्रेज रहता है। वे उनके बारे में कोई भी अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं। रणवीर की पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पिछले साल रिलीज हुई थी। करण जौहर की इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। अब रणवीर एक माइथोलॉजिकल फिल्म करने वाले हैं। इसका डायरेक्शन ‘हनुमान’ के निर्देशक प्रशांत वर्मा करेंगे।

ये प्रशांत की पहली हिंदी फिल्म है, जिसे वो डायरेक्ट करेंगे। कहा जा रहा है कि ये एक मेगा-बजट पीरियड फिल्म होगी। फिल्ममेकर्स इसके लिए कई स्टूडियो के साथ बातचीत में बिजी हैं। फिल्म के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर भी काम हो रहा है। लेटेस्ट अपडेट ये है कि प्रशांत और रणवीर को एक प्रोडक्शन पार्टनर मिल गया है और दोनों फिल्म पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। एक और अपडेट ये है कि फिल्म का नाम सामने आ गया है। टाइटल ‘राक्षस’ बताया जा रहा है, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

बहुत जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि ‘राक्षस’ की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले के साथ प्री-विजुअलाइजेशन प्रोसेस पहले ही पूरा कर लिया गया है। अब फिल्ममेकर शूटिंग की टाइमलाइन पर काम कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में रणवीर और प्रशांत टीम से कई बार मिल चुके हैं। ‘राक्षस’ को आजादी से पहले माइथोलॉजिकल पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड फिल्म माना जा रहा है। इसमें रणवीर का निगेटिव शेड होगा।

ranveer singh,actor ranveer singh,prasanth varma,rakshas movie,rocky aur rani ki prem kahaani,hanuman,imran khan,actor imran khan,happy patel movie,veer das,aamir khan

इमरान खान को रिलॉन्च करने जा रहे हैं उनके मामा आमिर खान

आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। इमरान की अंतिम फिल्म साल 2015 में कंगना रनौत के साथ 'कट्टी बट्टी' थी। यह फिल्म नहीं चली। अब इमरान जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 साल बाद इमरान को पहले की ही तरह आमिर दोबारा लॉन्च करेंगे।

खबरें हैं कि इमरान ने एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म में दिलचस्पी जाहिर की है और इसे आमिर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि इमरान की सुपरहिट फिल्म 'डेली बेली' (2011) में उनके को-स्टार रह चुके एक्टर-कॉमेडियन वीर दास इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। 'पीपिंग मून' की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का टाइटल 'हैप्पी पटेल' रहेगा।

मेकर्स ने गोवा में शूटिंग शुरू कर दी है। मूवी में भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी, जिसे आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाया जा रहा है। इमरान ने करीब 8 महीने पहले कमबैक को लेकर संकेत दिया था जिसके लिए अब वे तैयार हो गए हैं। इमरान पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। वे अपनी पुरानी फिल्मों की यादें ताजा करते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका