न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उपासना ने बताई ‘अब्बा डब्बा जब्बा’ की पूरी स्टोरी, पिता को याद कर फिर भावुक हुईं प्रियंका ने बताई पीड़ा

एक्ट्रेस उपासना सिंह ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें खास पहचान साल 1997 में आई फिल्म ‘जुदाई’ से मिली। अनिल कपूर, श्रीदेवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Apr 2024 8:29:08

2 News : उपासना ने बताई ‘अब्बा डब्बा जब्बा’ की पूरी स्टोरी, पिता को याद कर फिर भावुक हुईं प्रियंका ने बताई पीड़ा

एक्ट्रेस उपासना सिंह ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें खास पहचान साल 1997 में आई फिल्म ‘जुदाई’ से मिली। अनिल कपूर, श्रीदेवी, उर्मिला मातोडकर, जॉनी लीवर, कादर खान जैसे सितारों के बीच उपासना अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहीं। उनका कॉमेडी रोल दर्शकों ने खूब पंसद किया। उपासना का डायलॉग 'अब्बा डब्बा जब्बा' बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गया और यह ऑल टाइम हिट हो गया।

आज भी जब यह फिल्म टीवी पर आती है तो लोग उपासना के इस डायलॉग पर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। अब हाल ही में उपासना ने ईटाइम को दिए एक इंटरव्यू में इस डायलॉग से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। उपासना ने कहा कि जब मैं फिल्म के डायरेक्टर राज कंवर से मिली, तो उन्होंने मुझे बताया कि इसमें मेरा डबल रोल होगा। एक परेश रावल की पत्नी और दूसरी उनकी बेटी, जो फिल्म में जॉनी लीवर की गर्लफ्रेंड बनेगी।

मैं श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन हूं, जो ‘जुदाई’ में लीड रोल में थीं। मैंने राज कंवर से पूछा कि क्या श्रीदेवी के साथ भी मेरा कोई सीन होगा, तो उन्होंने कहा हां, मैंने भी बोल दिया ठीक है। राज ने मुझे 'अब्बा डब्बा जब्बा' लाइन से रूबरू करवाया। मुझे ये लाइन्स बताई गईं। मुझे बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा था कि कोई गूंगा इंसान ये शब्द कैसे बोल सकता है।

इसके बाद डायरेक्टर ने मुझे इसे आजमाने के लिए कहा। फिर मैंने रोल को पूरे दिल से अपनाया। मैंने खुद से कहा कि इस रोल को फीलिंग्स और अलग-अलग आवाज के साथ करूं। मैंने हर बार रोल के साथ एक्सपेरिमेंट किया था। फिर फिल्म के हिट होने के बाद लोग मुझे असली नाम के बजाय 'अब्बा डब्बा जब्बा' से पहचानने लगे। उल्लेखनीय है कि उपासना कपिल के शो में भी ‘बुआ’ बनकर लोगों को खूब हंसाती थीं।

Upasana Singh,actress upasana singh,judaai movie,sridevi,johny lever,abba dabba jabba dialogue,priyanka chopra,ashok chopra,priyanka father

प्रियंका चोपड़ा के पिता का साल 2013 में कैंसर के कारण हो गया था निधन

प्रियंका चोपड़ा ने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अलग पहचान बनाई है। प्रियंका ने साल 2013 में पिता को खो दिया था जो कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद जंग हार गए थे। इस बीच प्रियंका ने हाल ही में बताया कि इतने सालों बाद भी उनके पिता को खोने का गम खत्म नहीं हुआ है। प्रियंका ने इंटरव्यू में कहा कि मेरे पिता के निधन के बाद मैं धीरे-धीरे लेकिन लगातार इस निष्कर्ष पर पहुंची कि इस तरह का दर्द कभी खत्म नहीं होगा। यह आपका साथी है।

इसलिए, अगर आप उस दिन के बारे में सोच रहे हैं या उसका इंतजार कर रहे हैं जब यह दर्द कम होने लगेगा, जब यह आपको प्रभावित नहीं करेगा या जब आप इससे उबर जाएंगे तो आप इससे कभी उबर नहीं पाएंगे। यह एक साथी बन जाता है। ऐसे दिन होंगे जब यह बड़े पैमाने पर सामने आएगा और रात के खाने या शायद एक हफ्ते तक आपके घर पर रहना चाहेगा और ऐसे दिन भी होंगे जब आपको इसके बारे में तब तक याद नहीं रहेगा जब तक आप एक फोटो नहीं देखते और आप ऐसा महसूस करते हैं (आह)।

किसी भी प्रकार के दुख की एक अवधि होगी जिसमें यह आपका साथी बन जाएगा और आपको इसे जाने देना होगा। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस समय ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका अपने पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष