न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषि कपूर की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक हुए परिजन और फैंस, बेटी-दामाद और पत्नी ने एक्टर को ऐसे किया याद

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने आज मंगलवार (30 अप्रैल) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि की चौथी डेथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Apr 2024 11:14:50

ऋषि कपूर की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक हुए परिजन और फैंस, बेटी-दामाद और पत्नी ने एक्टर को ऐसे किया याद

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने आज मंगलवार (30 अप्रैल) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि की चौथी डेथ एनिवर्सरी पर उनके परिवार वाले और फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऋषि की तस्वीरें और वीडियो क्लिप शेयर की जा रही हैं। ऋषि की पत्नी एक्ट्रेस नीतू सिंह और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी उन्हें याद कर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके साथ बचपन की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।

रिद्धिमा ने लिखा, “जिन्हें हम प्यार करते हैं वे दूर नहीं जाते, वे हर दिन हमारे साथ चलते हैं। फॉरएवर मिस यू सो मच।” नीतू ने रिद्धिमा की इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया है। रिद्धिमा के पति भरत साहनी ने भी अपने हैंडल पर एक फैमिली तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी बेटी समारा अपने मामा रणबीर कपूर, नाना ऋषि, नानी नीतू और कृष्णा राज कपूर के साथ पोज देती नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हर याद के लिए आभारी हूं। आपकी गैरमौजूदगी गहराई से महसूस की जाती है।”

निताशा नंदा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी ऋषि को श्रद्धांजलि अर्पित की। फैमिली फ्रेंड शानू शर्मा ने ऋषि की फिल्म के सेट से उनकी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। बता दें कि ऋषि का 30 अप्रैल 2020 को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। वे अपने इलाज के लिए काफी समय तक न्यूयॉर्क में भी रहे थे।

rishi kapoor,actor rishi kapoor,rishi kapoor fourth death anniversary,neetu kapoor,riddhima kapoor,ranbir kapoor

ऋषि ने निधन से दो दिन पहले बेटी रिद्धिमा को किया था फोन लेकिन...

हाल ही में रिद्धिमा ने ‘गलाटा प्लस’ को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ऋषि ने निधन से दो दिन पहले उन्हें फोन किया था, लेकिन वह उनकी कॉल का जवाब नहीं दे सकी थीं। रिद्धिमा ने कहा कि ऐसा होने से दो दिन पहले पापा ने मुझे कॉल करने की कोशिश की थी। उन्होंने मुझे एक मिल कॉल दिया था, वह अभी भी मेरे फोन पर है। वह उनका मेरे लिए आखिरी मिस कॉल था और मैंने सोचा... काश मैंने वह कॉल ले लिया होता।

उसके बाद, वे वास्तव में जवाब नहीं दे सके या बात नहीं कर सके क्योंकि वे अस्पताल में थे और मैंने उस कॉल का स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास सेव कर लिया क्योंकि वह उनका आखिरी कॉल था। मैंने उसके बाद उन्हें फोन किया था लेकिन वे बात नहीं कर सके। बता दें कि अपनी पहली फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के लिए ऋषि को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

ऋषि ने 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' से बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए एक्टर को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। ऋषि की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' 2022 में OTT पर रिलीज हुई थी। ऋषि ने पूरे करिअर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष