
होली के त्यौहार से पहले यूट्यूब पर भोजपुरी के होली गानों ने धूम मचा रखी है। इस बीच विजय राज यादव और अलका झा का नया गाना 'भतार तेरा होली में रूठ जाएगा' रिलीज हो गया है। गाने का म्यूजिक काफी शानदार है जिसे छोटू रावत ने दिया है जबकि इसके बोल लिखे हैं विवेक गाजीपुरी ने। विजय और अलका की आवाज के जादू ने फैंस को दीवाना बना दिया है। रिलीज के साथ ही यह गाना फैंस को पसंद आ गया है और इसे चंद घंटों में हजारों व्यूज मिल गए हैं।
वायरल हुआ गुड्डू रंगीला का होली सॉन्ग 'हमरा लहंगा में कोरोना वायरस...', उठा विवाद














