न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सबा को भीड़ से बचाते ऋतिक फिर हुए ट्रॉल, 74 साल के राकेश ने कसरत करते वीडियो शेयर किया

एक्टर ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज हुई ‘फाइटर’ थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया। ऋतिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Apr 2024 7:05:16

2 News : सबा को भीड़ से बचाते ऋतिक फिर हुए ट्रॉल, 74 साल के राकेश ने कसरत करते वीडियो शेयर किया

एक्टर ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज हुई ‘फाइटर’ थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया। ऋतिक काम के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी समाचारों में रहते हैं। रविवार (28 अप्रैल) रात ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ फिल्ममेकर अयान मुखर्जी से मिलने पहुंचे। इस कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक अपनी लेडी लव को भीड़ से बचाते दिख रहे हैं।

वीडियो को फिल्मीज्ञान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें सबा को कार से निकालने के बाद ऋतिक उन्हें भीड़ से बचाते हुए अंदर की तरफ ले जाते हुए दिख रहे हैं। ऋतिक ने सबा को हाथों से अच्छे से कवर कर रखा है। कुछ यूजर्स ऋतिक के प्रोटेक्टिव नेचर की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रॉल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बाप-बेटी लग रहे हैं।”

दूसरे ने कमेंट किया, “बिल्कुल प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड तो बन गया लेकिन पति नहीं बन सका।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अच्छा पति नहीं अच्छा बॉयफ्रेंड ही बन गया।” तो एक ने कहा, “पापा बेटी को संभालो।” वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, जब ऋतिक और सबा पर किसी ने निशाना साधा हो। लोग जमकर उनका मजाक उड़ाते हैं। उनकी उम्र में फासला भी इसकी एक वजह है। कइयों को यह जोड़ी किसी भी तरह से नहीं जमती। उल्लेखनीय है कि ऋतिक का काफी समय पहले पत्नी सुजैन खान से तलाक हो चुका है। उनके दो बेटे हैं।

राकेश रोशन को जिम में पसीना बहाते देख ऋतिक, अनुपम व सुनील ने दी ऐसी रिएक्शंस

ऋतिक रोशन के पिता फिल्ममेकर व एक्टर राकेश रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राकेश जिम में जी-तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। राकेश को फिटनेस कोच की उपस्थिति में बेंच प्रेस, पुशअप्स, पैर व्यायाम और भारी वजन उठाने सहित कई सारी कसरत करते देखा जा सकता है। राकेश ने मैचिंग शॉर्ट्स के साथ एक काले रंग की टी-शर्ट पहनी है।

राकेश ने कैप्शन में लिखा, “मैं इन दिनों पोस्ट नहीं कर रहा था, लेकिन मैंने कभी कसरत नहीं छोड़ी। मेरा समर्पण मजबूत रहा।” 74 साल के राकेश का जिम शेड्यूल देखकर उनके बेटे ऋतिक भी हैरान रह गए। ऋतिक ने पापा की तारीफ करते हुए उनकी रील शेयर की और लिखा, “मतलब कैसे !!! हाउ?! अनबिलीवेबल पापा।” राकेश का ये जिम वीडियो छाया हुआ है। इस पर एक्टर अनुपम खेर ने लिखा, “जय हो सर जी।” सुनील शेट्टी ने “सर” लिखते हुए हार्ट आइकन बनाया।

एक फैन ने लिखा, “लगता है सर कृष-4 की तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं।” दूसरा फैन बोला, “एक रील में फुल बॉडी वर्क आउट। क्या बात है सर।” बता दें कि राकेश अपनी ‘कृष-4’ मूवी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर राकेश ने अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन बीच-बीच में कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं, जिनसे लगता है कि ‘कृष-4’ मेकिंग प्रोसेस में है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष