न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भारती सिंह को इसलिए पैदा नहीं करना चाहती थीं उनकी मां, 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी पर ऐसा बोलीं रश्मिका

कलर्स टीवी का कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ खूब पसंद किया जा रहा है। फिलहाल इसका दूसरा सीजन जारी है। हाल ही शो के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 7:53:40

2 News : भारती सिंह को इसलिए पैदा नहीं करना चाहती थीं उनकी मां, 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी पर ऐसा बोलीं रश्मिका

कलर्स टीवी का कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ खूब पसंद किया जा रहा है। फिलहाल इसका दूसरा सीजन जारी है। हाल ही शो के एक एपिसोड में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया, जिसमें उनका पूरा परिवार सेट पर आया था। सबने भारती पर ढेर सारा प्यार लुटाया। वहां भारती की मां कमला सिंह भी मौजूद थीं। जब मां आईं तो भारती शॉक्ड हो गईं क्योंकि वो काफी समय से बीमार चल रही हैं और बेड रेस्ट पर थीं। मां ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया और वो भारती को पैदा नहीं करना चाहती थीं।

शो के कंटेस्टेंड सिंगर राहुल वैद्य ने उनसे पूछा कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तो उन्होंने क्या खाया था। तब उन्होंने कहा कि मैंने बहुत कुछ खाया पिया, भागी-दौड़ी भारती के टाइम लेकिन मुझे चाहिए नहीं था वो क्योंकि ये तीसरी थी। मैंने इसको अकेले पैदा किया है। बिना किसी डॉक्टर और नर्स के। तब कृष्णा अभिषेक ने मजाक में कहा कि डॉक्टर ने भी इसे दुनिया में लाने से मना कर दिया था। भारती ने सबका शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैंने कभी अपना बर्थडे ऐसे सेलिब्रेट नहीं किया। मेरा परिवार, मेरे इंडस्ट्री के दोस्त, मेरी ‘लाफ्टर शेफ्स’ फैमिली और मेरा गोला सभी सेट पर एक जगह हैं। ये किसी जादू से कम नहीं है।

‘लाफ्टर शेफ्स’ की टीम ने मुझे एक ऐसा दिन दिया है जो हमेशा मेरे दिल में रहेगा। शो में जज शेफ हरपाल सिंह ने सभी से भारती की फेवरेट डिश बनवाई। भारती 3 जुलाई को 41 साल की हो गई। भारती ने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उनकी उम्र 2 साल की थी तो उनके पिता का निधन हो गया था। उनका बचपन तंगहाली में गुजरा है। उनकी मां दूसरों के घर मेड का काम किया करती थी। घर काम के दौरान उनकी मां को लोगों के टॉयलेट तक साफ करने पड़े हैं।

इतना ही नहीं लोगों के घर में बचा हुआ खाना भारती की मां अपने घर ले आती थी और फिर सभी लोग मिलकर उसे खाते थे। भारती आज मनोरंजन जगत का नामी चेहरा हैं। भारती को सबसे पहले शेखर सुमन के लाफ्टर शो से पहचान मिली थी। बाद में भारती ने कपिल के शो में भी खूब रंग जमाया। इसके अलावा वह कई मंचों पर लोगों को हंसा चुकी हैं। इन दिनों भारती पति हर्ष लिंबाचिया और बेटे के साथ व्लॉग में भी दिखती हैं।

2 News : भारती सिंह को इसलिए पैदा नहीं करना चाहती थीं उनकी मां, 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी पर ऐसा बोलीं रश्मिका

रश्मिका मंदाना ने कहा, आज पूरा देश फ्लेक्सिबल शिफ्ट के बारे में डिबेट कर रहा है लेकिन…

कुछ समय पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड की थी। इसके बाद कथित तौर पर उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। अब इस मुद्दे पर साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने रिएक्शन दी है। वह संदीप की फिल्म ‘एनिमल’ की लीड एक्ट्रेस थीं। रश्मिका ने मोजो स्टोरी के साथ बातचीत में कहा कि आज पूरा देश फ्लेक्सिबल शिफ्ट के बारे में डिबेट कर रहा है लेकिन यह टीमों के बीच चर्चा और यह पता लगाने के लिए है कि उनके लिए क्या काम करता है।

यह उनकी पर्सनल चोइस है। मैं कई इंडस्ट्री में काम करती हूं, जैसे साउथ-तेलुगु, कन्नड़ या तमिल, जहां हम सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक काम करते हैं। हिंदी में यह सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक की शिफ्ट है। मैं दोनों के लिए तैयार हूं क्योंकि मेरी फिल्म की यही जरूरत है। कुछ फिल्में आप सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शुरू कर सकते हैं, लेकिन वे अगले दिन तक चलती हैं इसलिए आप 36 घंटे काम कर रहे होते हैं।

इससे भी बदतर स्थिति तब होती है जब आप घर जाए बिना 2-3 दिन काम करते हैं। बता दें शिफ्ट ड्यूटी के मामले में काजोल, अजय देवगन, विक्रांत मैसी सहित कई स्टार दीपिका का समर्थन कर चुके हैं। रश्मिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह हाल ही ‘कुबेर’ फिल्म का हिस्सा थीं। अब वह ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘थामा’, ‘मायसा’ और ‘पुष्पा 3’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर विवाद के बीच अरुण गोविल को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
राम मंदिर विवाद के बीच अरुण गोविल को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
अलीगढ़ में AIMIM नेता का विवादित ऐलान, नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा
अलीगढ़ में AIMIM नेता का विवादित ऐलान, नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा
मां की गोद से सड़क पर गिरा 4 महीने का मासूम, करीब 700 मीटर तक चलते रहे माता-पिता; राहगीरों और पुलिस की सतर्कता से बची जान
मां की गोद से सड़क पर गिरा 4 महीने का मासूम, करीब 700 मीटर तक चलते रहे माता-पिता; राहगीरों और पुलिस की सतर्कता से बची जान
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
बिल्डर संदीप सिंह मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिल्डर संदीप सिंह मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, घर के अंदर मिले बुजुर्ग दंपति के सड़े-गले शव, कई दिनों तक किसी को नहीं लगी भनक
भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, घर के अंदर मिले बुजुर्ग दंपति के सड़े-गले शव, कई दिनों तक किसी को नहीं लगी भनक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक