न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के एक्स हसबैंड पीयूष पूरे का निधन, दो महीने पहले ही हुआ था तलाक

एंड टीवी पर करीब 10 साल से जारी कॉमेडी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (44) के एक्स हसबैंड पीयूष पूरे का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 11:11:41

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के एक्स हसबैंड पीयूष पूरे का निधन, दो महीने पहले ही हुआ था तलाक

एंड टीवी पर करीब 10 साल से जारी कॉमेडी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (44) के एक्स हसबैंड पीयूष पूरे का निधन हो गया है। उनका शनिवार (19 अप्रैल) को इंदौर में निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पीयूष लंबे समय से लिवर सिरोसिस से परेशान थे। पीयूष डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल थे। पीयूष के दुनिया को अलविदा कहने से शुभांगी काफी दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।

उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में फैंस से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इस पर बात करने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। बता दें कि शुभांगी और पीयूष की शादी साल 2003 में हुई थी। दोनों का साथ 22 साल बना रहा। वे इसी साल अलग हो गए। उनका 5 फरवरी को तलाक हो गया था। उनके एक बेटी आशी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कपल की बातचीत पहले ही बंद हो गई थी। पीयूष के निधन के एक दिन बाद ही शुभांगी काम पर लौट चुकी हैं क्योंकि उन पर काफी जिम्मेदारियां हैं।

शुभांगी ने रविवार को सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी। पूर्व में शुभांगी ने तलाक के बाद बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में कहा था कि ये मेरे लिए काफी दुखद था। मैंने इस रिश्ते को अपना सब कुछ दिया। वक्त के साथ मेरे और पीयूष के बीच काफी फासले हो गए थे, जिसे मिटा पाना मेरे लिए काफी मुश्किल हो गया था।

bhabiji ghar par hain,bhabiji ghar par hain serial,shubhangi atre,actress shubhangi atre,piyush poorey,shubhangi piyush,piyush poorey death

हम आपसी दूरियों को मिटा नहीं पा रहे थे : शुभांगी

शुभांगी ने आगे कहा कि शादी खत्म होने के बाद अब मुझे सुकून महसूस हो रहा हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई बोझ था और अब वो हट गया है। करीब एक साल से ज्यादा वक्त हो गया था और हम साथ नहीं रह रहे थे। एक-दूसरे को इज्जत देना, साथ निभाना, भरोसा और दोस्ती किसी भी रिश्ते की बुनियाद होते हैं। हमने महसूस किया था कि हम आपसी दूरियों को मिटा नहीं पा रहे थे। इसकी वजह से हमने एक-दूसरे को स्पेस देने और करिअर में आगे बढ़ने का फैसला किया।

अब मैं अपनी बेटी पर फोकस करना चाहती हूं। उसे सिक्योर माहौल देना चाहती हूं। एक्ट्रेस के काम की बात करें तो शुभांगी 'कस्तूरी', 'चिड़ियाघर', 'दो हंसों का जोड़ा', 'हवन' जैसे कई टेलीविजन शो का भी हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के जाने के बाद शुभांगी साल 2016 में 'भाबीजी घर पर हैं' शो का हिस्सा बनीं। तब से वह अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। उनका ‘सही पकड़े है’ डायलॉग जबरदस्त हिट है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी