न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'भाबीजी घर पर हैं' के 'मलखान' का 41 साल की उम्र में निधन, क्रिकेट खेलने के दौरान तोड़ा दम!

टीवी के फेमस सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hai) के मलखान यानी एक्टर दीपेश भान (Deepesh Bhan) का आज सुबह निधन हो गया है। इस खबर के आने के बाद सभी को बड़ा झटका लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 2:23:18

'भाबीजी घर पर हैं' के 'मलखान' का 41 साल की उम्र में निधन, क्रिकेट खेलने के दौरान तोड़ा दम!

टीवी के फेमस सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hai) के मलखान यानी एक्टर दीपेश भान (Deepesh Bhan) का आज सुबह निधन हो गया है। इस खबर के आने के बाद सभी को बड़ा झटका लगा है। 41 साल के दीपेश के अचानक हुए निधन से शो के स्टार्स और क्रू मेंबर्स सदमें में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे। ऐसे में वह अचानक जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीरियल में मोहनलाल तिवारी के किरदार को निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौड़ ने दीपेश भान के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, 'आज हमारा शूट पर जाने का टाइम थोड़ा लेट था। तो मुझे लगता है कि वह अपने जिम के बाद सीधा क्रिकेट खेलने चले गए थे। यही उनका फिटनेस रूटीन था। लेकिन खेलते हुए वह अचानक से गिर करके बेहोश गए। हम सभी के लिए यह बड़ा झटका था।'

रोहिताश ने आगे बताया, 'दीपेश उन लोगों में से थे जो अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते थे। वह फिटनेस फ्रीक थे। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे अपने इमोशंस को बयां करूं। हम सभी, हमारी पूरी टीम फिलहाल उनके घर पर हैं।'

रोहिताश के अलावा सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय और बिनैफर कोहली ने भी दीपेश के जाने पर दुख जताया है।

उन्होंने कहा, 'हम सभी हमारे प्यार दीपेश भान के यूं अचानक चले जाने से बेहद दुखी और शॉक हैं। वह भाबीजी घर पर हैं के सबसे डेडिकेटेड एक्टर्स में से एक थे। वह हमारे परिवार की तरह थे। हम सभी उन्हें बेहद मिस करेंगे। उनके परिवार को हमारी तरफ संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

वहीं शो में दीपेश की को-स्टार चारूल मलिक भी इस खबर से दुखी हैं। उन्होंने दीपेश के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में यादगार पल याद किए। चारूल मलिक ने कहा, 'मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। मुझे इसके बारे में सुबह पता चला। मैं कल ही उनसे मिली थी और वह बिल्कुल ठीक थे। हमने एक साथ कुछ रील वीडियो बनाए। मैं उन्हें 8 साल से जानती हूं और वह सेट पर मेरे सबसे करीब थे। हम साथ में खाना खाते थे। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता होने के अलावा, वह एक बेहतरीन इंसान भी थे।'

सदमे में कविता कौशिक

कविता ने ट्वीट में लिखा, 'दीपेश भान के 41 साल की उम्र में निधन की खबर से सदमे में, आहत, दुखी हूं। एफआईआर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कलाकार, एक फिट व्यक्ति थे, जो कभी भी शराब नहीं पीता/धूम्रपान नहीं करता थे या अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी नहीं करते थे, अपने पीछे एक पत्नी और एक साल का बच्चा और माता-पिता और हम सभी छोड़ गए हैं।'

आपको बता दे, दीपेश भान को मलखान के अपने मजेदार किरदार के लिए जाना जाता था। उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के अलावा 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला,' 'एफआईआर' समेत 'सुन यार चिल मार' जैसे शो में काम किया था। जानकारी के मुताबिक, दीपेश दिल्ली पढ़ाई करने के बाद साल 2005 में मुंबई आ गए थे। उन्होंने शादी मई 2019 को दिल्ली में शादी की थी। जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत