‘गौरी मेम’ के बिंदास फोटो देख ‘मनमोहन तिवारी’ हुए ‘बेकाबू’, किया यह कमेंट, फैंस ने कहा…
By: RajeshM Fri, 25 June 2021 6:47:19
एंड टीवी पर प्रसारित होने वाला हंसी-मजाक से भरपूर सीरियल भाबीजी घर पर हैं टीवी की दुनिया का काफी चर्चित शो है। भले ही कुछ आलोचक इसे फूहड़ और भद्दा बताते हैं, लेकिन इसे देखने वालों की कोई कमी नहीं है। खास तौर से इसने लॉकडाउन के दौर में जब लोग जबरदस्त तनाव से जूझ रहे थे तो उनका खूब मनोरंजन किया है। इसका एक-एक किरदार लोगों के जेहन में फिट हो गया है। लोग इनसे इमोशनली भी अटैच हो गए हैं।
तब ही तो जब पिछले साल सौम्या टंडन यानी अनीता भाबीजी (गौरी मेम) ने शो छोड़ दिया था, तो उन्हें झटका लगा। हालांकि सौम्या को फैंस से जुड़े रहना पसंद है और वे सोशल मीडिया पर फोटोज और खुद से जुड़ी जानकारियां शेयर करती रहती हैं। अब सौम्या ने इंस्टाग्राम पर शॉर्ट्स में फोटो शेयर की हैं। उनका बोल्ड अवतार देखने के बाद उन्हें जबरदस्त कमेंट मिल रहे हैं। फैंस के साथ-साथ रोहिताश्व गौड़ यानी मनमोहन तिवारी से भी रहा नहीं गया।
तिवारीजी ने फिर कर डाला फ्लर्ट…
उन्होंने लिखा, 'बहुत
खूबसूरत। 'वे शो में हमेशा अनीता भाबी से फ्लर्ट करते दिखते हैं। बस इसके
बाद यूजर्स को मौका मिल गया तिवारीजी की खिंचाई करने का। एक यूजर ने लिखा,
'लगता है तिवारीजी आज भी पुरानी अनीता भाभी को ही चाहते हैं।' इन दिनों यह
किरदार नेहा पेंडसे निभा रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरे तिवारीजी,
विभूतिजी पकड़के मारेंगे आपको। भाभीजी को छेड़ रहे हैं।'
जब वी मेट में सौम्या ने निभाया था यह रोल
सौम्या
टीवी पर डांस इंडिया डांस, बोर्नविटा क्विज कॉन्टेस्ट, एलजी मलिका ए किचन
सहित कई कार्यक्रम होस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने जब वी मेट फिल्म में करीना
की बहन का रोल निभाया था। सौम्या ने वर्ष 2016 में अपने बॉयफ्रेंड देवेंद्र
सिंह के साथ शादी की थी। वह फिटनेस के मामले में अक्षय कुमार को फॉलो करती
हैं। कुछ दिनों पहले उन पर फर्जी आईडी बनवाकर वैक्सीन लगवाने का आरोप भी
लगा था।
ये भी पढ़े :
# मजबूर होकर इजराइल को वापस लेना पड़ा मास्क नहीं लगाने वाला फैसला, इनडोर में भी होगा अनिवार्य
# BARC India ने जारी की TRP लिस्ट, अनुपमा सीरियल फिर नं.1 पोजिशन पर, देखें टॉप-5 प्रोग्राम
# पादरी पर भरोसा करना लोगों को पड़ा भारी, पवित्र पानी बता एसिड से नहलाया
# एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने कहा, मैंने अपनी ओर से शादी बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन…
# अमेरिकी नियमों का हवाला देकर Twitter ने 1 घंटे तक बंद रखा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट