न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़: पुलिस नक्सलियों में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

छत्तीसगढ़ में जवान लगातार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे। आए दिन मुठभेड़ में कई नक्सलियों को ढ़ेर कर रहे है। इसी बीच धमतरी में भी डीआरजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। जिले में लंबे समय बाद एक बार फिर नक्सली सुगबुगाहट देखने को मिली। पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 May 2024 8:12:56

छत्तीसगढ़: पुलिस नक्सलियों में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

धमतरी। छत्तीसगढ़ में जवान लगातार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे। आए दिन मुठभेड़ में कई नक्सलियों को ढ़ेर कर रहे है। इसी बीच धमतरी में भी डीआरजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। जिले में लंबे समय बाद एक बार फिर नक्सली सुगबुगाहट देखने को मिली। पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। यह मुठभेड़ नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम भैसा मुंडा के जंगल में हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। नगरी के SDOP आर. के. मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ दौड़पंडरीपानी और सोंढूर के जंगलों में हुई है। जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की और एक आतंकी को मार गिराया। जवानों की ताबतोड़ फायरिंग से नक्सली डर गए और जंगलों की ओर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ अभी भी जारी है। जिससे मौत का आकंड़ा और बढ़ सकता है।

बीते शुक्रवार को करीब 12 घंटे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 6 नक्सली की ढेर किया। साथ ही गंगालूर इलाके में पीडिया के जंगल में जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडर्स को घेर रखा था। बता दें कि मारे गए नक्सलियों के शव के साथ ही सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया था।



गौरतलब है कि 16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा नक्सली एनकाउंटर हुआ था। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए थे। जवानों को यहां AK-47 सहित बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए थे। इस एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों में टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव भी मारा गया। उसके सिर पर 25 लाख रुपए का इनाम था। 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में डीआरजी-एसटीएफ के जवानों ने अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों को कई तरफ से घेर लिया था। इस एनकाउंटर में 10 नक्सली मारे गए थे। जवानों ने 3 महिलाओं सहित 10 नक्सली कैडर के शवों को बरामद किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत