Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : 13 मई को 11 सीटों पर होगा मतदान, प्रचार का शोर थमा, पंकजा मुंडे की साख दांव पर

चौथे चरण में कहीं कांग्रेस और शिवसेना तो कहीं कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला होगा तो वहीं कुछ सीट पर शिवसेना के दोनों गुटों के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। वहीं, इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे की साख भी दांव पर लगी हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 May 2024 8:12:21

महाराष्ट्र : 13 मई को 11 सीटों पर होगा मतदान, प्रचार का शोर थमा, पंकजा मुंडे की साख दांव पर

मुम्बई। महाराष्ट्र में चौथे चरण के तहत 13 मई को 11 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव से 48 घंटे पहले नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, बीड, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर और शिरडी में प्रचार का शोऱ थम गया है। चौथे चरण में कहीं कांग्रेस और शिवसेना तो कहीं कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला होगा तो वहीं कुछ सीट पर शिवसेना के दोनों गुटों के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। वहीं, इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे की साख भी दांव पर लगी हुई है।

चौथे चऱण में इन नेताओं के बीच है मुकाबला

नंदुरबार : हीना गावित (भाजपा) बनाम गोवाल पदवी (कांग्रेस)

जलगांव : स्मिता वाघ (भाजपा) बनाम करन पवार (शिवसेना-यूबीटी)

रावेर- रक्षा खडसे बनाम श्रीराम पाटिल (एनसीपी-एसपी)

जालना- रावसाहेब दानवे (भाजपा) बनाम कल्याण काले (कांग्रेस)

औरंगाबाद- संदीपराव भुम्रे (शिवसेना) बनाम चंद्रकांत खैरे (शिवसेना-यूबीटी)

बीड- पंकजा मुंडे (भाजपा) बनाम बजरंग मनोहर सोनावणे (एनसीपी-एसपी)

मावल- श्रीरंग बर्ने (भाजपा) बनाम संजोग वाघरे पाटिल (शिवसेना-यूबीटी)

पुणे - मुरलीधर मोहोल (भाजपा) बनाम रविंद्र हेमराज दांगेकर (कांग्रेस)

शिरूर- शिवाजीराव अधालाराव पाटिल (एनसीपी) बनामा अमोल कोल्हे (एनसीपी- एसपी)

अहमदनगर - सुजॉय विखे पाटिल (भाजपा) बनाम नीलेश लंके (एनसीपी-एसपी)

शिरडी - सदाशिव लोखंडे बनाम भाउसाहेब राजाराम (शिवसेना-यूबीटी)

2019 चुनाव में नंदुरबार सीट हीना गावित ने जीती थी। जबकि जलगांव से बीजेपी के उन्मेश पाटिल को जीत हासिल हुई थी। रावेर से रक्षा खडसे ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया था जिन्हें पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है। जालना से भाजपा रावसाहेब दानवे ने जीत दर्ज की थी। औरंगाबाद से एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील विजयी हुए थे। मावल सीट शिवसेना के एस सी बर्ने ने कब्जाई थी जबकि पुणे में भाजपा के प्रत्याशी गिरिश बापट को जीत मिली थी।

शिरूर से अविभाजित एनसीपी के अमोल कोल्हे निर्वाचित हुए थे। अहमदनगर से भाजपा के सुजे विखे पाटिल लोकसभा चुनाव में विजयी रहे थे। शिरडी से अविभाजित शिवसेना सदाशिव लोखंडे ने प्रतिद्वंद्वी को हराया था। बीड से भाजपा की प्रीतम मुंडे निर्वाचित हुई थीं।



महाराष्ट्र में तीसरे चरण में 11 सीटों पर में 54.77 फीसदी मतदान हुआ। राज्य में दूसरे चरण में आठ सीटों पर चुनाव कराए गए। हालांकि दूसरे चरण में भी मतदाओं में उत्साह नहीं दिखा और केवल 53.51 फीसदी वोटिंग हुई। महाराष्ट्र में पहले चऱण में पांच सीटों पर वोटिंग कराई गई थी जिनमें नागपुर सीट भी शामिल है। यहां से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मैदान में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology