न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बदतमीज दिल’ फेम सिंगर ने दी यह खुशखबरी, वायरल हो रहा है माहिका और हार्दिक का वीडियो

मशहूर सिंगर बेनी दयाल और उनकी पत्नी कैथरीन थंगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Oct 2025 1:40:34

2 News : ‘बदतमीज दिल’ फेम सिंगर ने दी यह खुशखबरी, वायरल हो रहा है माहिका और हार्दिक का वीडियो

मशहूर सिंगर बेनी दयाल और उनकी पत्नी कैथरीन थंगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। यह पोस्ट सामने आने के बाद बेनी के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और वे अलग-अलग अंदाज में कमेंट कर उन पर प्यार लुटा रहे हैं। बॉलीवुड में कई लोकप्रिय गानों को आवाज देने वाले बेनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कैथरीन के साथ प्रेग्नेंसी शूट की फोटो को शेयर किया है। इसमें उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन लिखा। कपल ने सोमवार (20 अक्टूबर) को दिवाली के खास मौके पर पोस्ट को शेयर कर गुड न्यूज बताई।

बेनी ने कैथरीन के फोटोशूट की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें एक तस्वीर में सिंगर एक अल्ट्रासाउंड फोटो पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, दूसरी में वे पत्नी के बेबी बंप पर हाथ रखे हैं और तीसरी फोटो में कैथरीन प्रेग्नेंसी की शूटिंग के दौरान अपने बढ़ते बेबी बंप को देख रही हैं। इन फोटो के नीचे कैप्शन में लिखा, “हमारी छोटी सी रोशनी रास्ते में है बेबी दयाल, हमारी नई धूप जल्द ही आ रही है।”

बता दें बेनी ने साल 2016 में बेंगलुरु में एक प्राइवेट फंक्शन में मॉडल और एक्ट्रेस कैथरीन के साथ शादी की थी। बेनी ने 'बदतमीज दिल', 'कैसे मुझे', 'तू मेरी दोस्त है', 'तरकीबें' जैसे कई हिट गाने गाए हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। दूसरी ओर, मुंबई आने से पहले कैथरीन परिवार के साथ न्यूयॉर्क में रहती थीं और एक प्रोफेशनल मॉडल और एक्ट्रेस के रूप में काम करती थीं।

मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपने खेल के साथ निजी जिंदगी को लेकर हमेशा खबरों में बने रहते हैं। हार्दिक ने हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिए अपने नए रिश्ते को पब्लिक कर दिया। हार्दिक ने कंफर्म किया है कि वे मशहूर मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। दोनों को दिवाली पर भी एक साथ देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कपल एक साथ नजर आया और सोशल मीडिया पर छा गया। दोनों ने रेड कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट्स में ट्विनिंग भी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

माहिका ने रेड कलर का सलवार सूट ब्लैक लेगिंग्स और व्हाइट सैंडल्स के साथ पहना था। उनका लुक सादगी के साथ फेस्टिव ग्लो दे रहा था। दूसरी ओर, हार्दिक ने रेड कुर्ता, ब्लैक ट्राउजर्स और लोफर्स पहनकर माहिका के लुक को बखूबी कॉम्प्लिमेंट किया। उन्होंने ट्रेडमार्क डार्क सनग्लासेस और गोल्ड एक्सेसरीज के साथ लुक पूरा किया। माहिका ने हाल ही हार्दिक का 32वां जन्मदिन भी खास अंदाज में सेलिब्रेट किया था। माहिका ने इंस्टा स्टोरी पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो और तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने हार्दिक को क्राउन, केक और इमोजी के साथ टैग किया था।

वह इस मौके पर पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। इससे पहले 10 अक्टूबर को दोनों का मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हुआ था। कुछ ही समय बाद हार्दिक ने भी एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें वे माहिका के साथ बीच पर रिलेक्स मूड में दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि हार्दिक का पिछले साल नताशा स्टैनकोविक के साथ तलाक हो गया था। उनके एक बेटा अगस्त्य है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह