न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज से पहले ही ‘वॉर 2’ का धमाका, ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने कमाए 80 करोड़

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म वॉर 2 ने रिलीज से पहले ही कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स की डील से फिल्म ने एक झटके में कमा लिए 80 करोड़ रुपये, जिससे फैन्स का उत्साह और भी बढ़ गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 2:58:55

 रिलीज से पहले ही ‘वॉर 2’ का धमाका, ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने कमाए 80 करोड़

इस साल की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जा रही फिल्मों की लिस्ट में अगर कोई फिल्म टॉप पर है, तो वो है ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’। इस फिल्म को लेकर फैंस की बेसब्री हर दिन बढ़ती जा रही है। YRF ने हाल ही में इसके रिलीज की तारीख का ऐलान करके इस इंतजार को और भी रोमांचक बना दिया है। 14 अगस्त को ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में एक्शन का तूफान लेकर आने वाली है। लेकिन उससे पहले ही इस फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है, जिससे साफ है कि दर्शकों की दीवानगी सिर्फ इंतजार तक सीमित नहीं रही।

रिलीज से पहले ही हुई करोड़ों की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स 80 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। इस खबर ने फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया है क्योंकि यह दिखाता है कि फिल्म रिलीज से पहले ही मुनाफे की रेस में दौड़ चुकी है।

जूनियर एनटीआर की तेलुगु बेल्ट में फैन फॉलोइंग बनी वजह

गुल्टे की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोड्यूसर नागा वामसी की सीथारा एंटरटेनमेंट ने तेलुगु भाषी राज्यों के लिए राइट्स हासिल किए हैं। पहले यशराज फिल्म्स खुद वहां फिल्म को रिलीज करने की सोच रहा था, लेकिन जूनियर एनटीआर की जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए, उन्होंने लोकल डिस्ट्रीब्यूटर से पार्टनरशिप करना बेहतर समझा।

पहले लगी थी 100 करोड़ की बोली, फिर हुई 80 करोड़ में डील

मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआत में इन राइट्स के लिए 100 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई थी, लेकिन डील आखिरकार 80 करोड़ में फाइनल हुई। दिलचस्प बात ये है कि ये पहला मौका नहीं है जब सीथारा एंटरटेनमेंट ने जूनियर एनटीआर पर इतना बड़ा दांव लगाया हो। इससे पहले भी उन्होंने जान्हवी कपूर के साथ उनकी फिल्म ‘देवरा’ के राइट्स 120 करोड़ रुपये में खरीदे थे।

YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है ये सीक्वल

बता दें, ‘वॉर 2’ साल 2019 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है और यह YRF के स्पाई यूनिवर्स का भी हिस्सा है। यानी फिल्म में भरपूर एक्शन, इमोशन और थ्रिल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

टीज़र और पोस्टर ने बढ़ाया क्रेज

हाल ही में जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर यशराज फिल्म्स ने फिल्म का टीज़र रिलीज करके इसे खास बना दिया। इसके अलावा ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के कैरेक्टर पोस्टर भी सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि 14 अगस्त को जब ‘वॉर 2’ बड़े पर्दे पर आएगी, तो क्या यह वाकई सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी?

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी