न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने इसलिए इतनी जल्दी एक्टिंग को कहा गुडबॉय, पति नील से अनबन को लेकर ऐश्वर्या ने कही यह बात

‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस सोनिया बंसल (28) ने बहुत कम समय में ही एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोनिया अपनी बोल्ड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 May 2025 7:24:42

2 News : इन्होंने इसलिए इतनी जल्दी एक्टिंग को कहा गुडबॉय, पति नील से अनबन को लेकर ऐश्वर्या ने कही यह बात

‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस सोनिया बंसल (28) ने बहुत कम समय में ही एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोनिया अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। सोनिया ने एक इंटरव्यू में एक्टिंग छोड़ने के फैसले के पीछे का कारण बताया। सोनिया ने कहा कि हम दूसरों के लिए सब कुछ करने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि हम खुद को भूल जाते हैं। मुझे एहसास हुआ कि मैं अब यह भी नहीं जानती कि मेरा असली उद्देश्य क्या है।

परफेक्ट बन रहने और ज्यादा कमाने की इस दौड़ में मैंने खुद को खो दिया। पैसा, फेम, पॉपुलैरिटी-मेरे पास यह सब था लेकिन जो मेरे पास नहीं थी वह थी-शांति। अगर आप शांति में नहीं हैं तो आप पैसे का क्या करेंगे? आपके पास बाहरी रूप से सब कुछ हो सकता है, लेकिन अगर आप अंदर से खाली हैं, तो यह बहुत ही अंधकारमय जगह है। इस इंडस्ट्री ने मुझे पहचान तो दी, लेकिन मुझे शांति नहीं दी। इसने मुझे सांस लेने नहीं दी। मैं अब और दिखावा नहीं करना चाहती। मैं अपने लिए अच्छे से जीना चाहती हूं और एक लाइफ कोच और आध्यात्मिक उपचारक बनना चाहती हूं।

आप कभी नहीं जानते कि आपका जीवन कब बदल जाएगा। आप कभी नहीं जानते कि मौत कब दस्तक दे सकती है। और अगर हमने तब तक सच्चाई से जीवन नहीं जिया है, तो इस पूरी यात्रा का क्या मतलब है? सोनिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2019 में बॉलीवुड फिल्म ‘नॉटी गैंग’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘डुबकी’, ‘गेम 100 करोड़ का’, ‘शूरवीर’ (2022) और तेलुगु फिल्म ‘धीरा’ (2023) में नजर आई। ‘यस बॉस’ उनका अंतिम प्रोजेक्ट होगा।

soniya bansal,actress soniya bansal,bigg boss 17,soniya acting quit,soniya films,aishwarya sharma,neil bhatt,aishwarya neil,bigg boss 17

ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, हम एक्टर्स हैं और हम दोनों के रास्ते अलग हैं लेकिन…

पिछले काफी समय से टीवी की दुनिया के पॉपुलर कपल एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और एक्टर नील भट्ट के रिश्ते में दरार की खबरें चल रही हैं। ऐश्वर्या ने अलग घर लिया, जिसके बाद से दोनों के बीच अनबन की अटकलें लगने लगीं। ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ फेम ऐश्वर्या ने अब एक इंटरव्यू में नील के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की। ऐश्वर्या ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि मैं और नील काफी समय से एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट नहीं कर रहे हैं इसका मतलब ये नहीं है कि हमारे बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

हमें एक-दूसरे के साथ काम करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। हम एक्टर्स हैं और हम दोनों के रास्ते अलग हैं, लेकिन हम एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं। मैंने हाल ही में मलाड में एक घर किराए पर लिया जिसके बाद से हमारे रिश्ते में दरार की अफवाह शुरू हुई। परिवार के साथ रहते हुए शूटिंग करना मुश्किल होता है जिसकी वजह से मैंने अलग घर लिया। बाकी सभी कपल्स की तरह ही मेरे और नील के बीच भी लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।

मेरे को अच्छे से पता है कि मलाड में मेरे अलग घर लेने के बाद से इन अफवाहों ने जोर पकड़ा है लेकिन मैं साफ करना चाहती हूं कि काम के लिए अलग घर होना जरूरी है क्योंकि परिवार के साथ काम नहीं हो सकता है। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या और नील की मुलाकात सीरियल ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ के सेट पर हुई थी। कुछ समय डेट करने के बाद वे विवाह बंधन में बंध गए। इसके बाद कपल ‘बिग बॉस 17’ में नजर आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी