न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बादशाह ने बताया पत्नी जैस्मीन से क्यों हुए थे अलग, सेपरेशन के बाद हनी की सेहत में हुआ था सुधार

मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (39) आम तौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाकर रखना पसंद करते हैं। बादशाह की शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Sep 2024 1:01:44

2 News : बादशाह ने बताया पत्नी जैस्मीन से क्यों हुए थे अलग, सेपरेशन के बाद हनी की सेहत में हुआ था सुधार

मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (39) आम तौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाकर रखना पसंद करते हैं। बादशाह की शादी जनवरी 2012 में जैस्मीन मसीह के साथ हुई थी। साल 2017 में उनकी बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ। साल 2020 में बादशाह और जैस्मिन का तलाक हो गया। अब बादशाह ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके रिलेशनशिप में क्या गलत हो गया था और दोनों क्यों अलग हो गए।

बादशाह ने पॉडकास्ट प्रखर के प्रवचन को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि हम दोनों ने सब कुछ करने की कोशिश की। हमने अपना बेस्ट किया और हमारे पास जो कुछ भी था वह सब दिया। मेरी पत्नी से अलग होने का न तो मुझे पछतावा है और न ही अफसोस, क्योंकि मुझे पता है हम दोनों ने हर संभव कोशिश की अपने रिश्ते को बचाने की। हम अलग हो गए क्योंकि यह हमारी बेटी के लिए हेल्दी नहीं था। मैं बेटी से मिल तो लेता हूं लेकिन ज्यादा नहीं क्योंकि वह लंदन में रहती है। बादशाह ने यह भी बताया कि कैसे उनका बेटी के साथ दोस्ती वाला बॉन्ड है।

बादशाह ने कहा कि वह मेरे कॉन्सर्ट में आई थी। वह कहती है कि मेरे डैडी कूल हैं। वह बहुत अच्छे हैं लेकिन मेरी फैन नहीं है। वह ब्लैकपिंक को सुनती है। एक म्यूजिशियन होने के नाते, अपने बच्चे के लिए किसी और म्यूजिशियन का मर्चेंडाइज खरीदना थोड़ा दर्दनाक होता है। उल्लेखनीय है कि 'डीजे वाले बाबू', 'गेंदा फूल', 'सनक', 'बज', 'जुगनू' और 'मर्सी' जैसे हिट गानों से अपनी खास पहचान बना चुके बादशाह फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

badshah,singer badshah,rapper badshah,jasmine masih,badshah jasmine,honey singh,singer honey singh,rapper honey singh,shalini talwar,honey shalini

हनी सिंह और शालिनी तलवार 11 साल के बाद 2022 में हो गए थे अलग

मशहूर सिंगर, रैपर और म्यूजिशियन यो यो हनी सिंह पिछले कुछ वक्त से लगातार लाइमलाइट में हैं। इन दिनों वे नए एल्बम ‘ग्लोरी’ को प्रमोट कर रहे हैं। हनी ने हाल ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। हनी का साल 2022 में शालिनी तलवार से तलाक हो गया था। शालिनी ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। हनी ने मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन पर शालिनी से तलाक का कोई असर नहीं पड़ा।

उन्होंने कहा कि मैं काफी वक्त से बीमार चल रहा था...और अलग होने के बाद ही मुझे सेहत बेहतर महसूस होने लगी। सेपेरेशन के बाद मैं ठीक होना शुरू हुआ, मेरी दवाएं कम हो गईं। मुझे लगा कि मैं 7 साल में पहली बार ऐसी दुनिया देख रहा हूं। बता दें हनी ने साल 2011 में अपनी गर्लफ्रेंड शालिनी के साथ शादी की थी।

शादी के बाद हनी का करिअर पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक खूब चमका। साल 2015 के बाद हनी इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गए थे। उस दौरान वे गंभीर बीमारी बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे जिसके बारे में सिंगर कई बार बात कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री