न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान के लिए बुरी खबर, सिकंदर की लागत निकालना मुश्किल, सनी देओल मार जाएंगे बाजी

वर्ष 2025 हिन्दी सिनेमा के लिए बेहतरीन कारोबारी आंकड़ों को लेकर हाजिर हुआ है। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी फिल्म तो प्रदर्शित नहीं हुई लेकिन छोटे बजट की फिल्मों के साथ री रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को कमाई की उम्मीदें बंधाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 7:42:53

सलमान खान के लिए बुरी खबर, सिकंदर की लागत निकालना मुश्किल, सनी देओल मार जाएंगे बाजी

वर्ष 2025 हिन्दी सिनेमा के लिए बेहतरीन कारोबारी आंकड़ों को लेकर हाजिर हुआ है। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी फिल्म तो प्रदर्शित नहीं हुई लेकिन छोटे बजट की फिल्मों के साथ री रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को कमाई की उम्मीदें बंधाई। 14 फरवरी को प्रदर्शित हुई निर्माता दिनेश विजान की लक्ष्मण उतेकर निर्देशित और विक्की कौशल अभिनीत छावा ने बॉक्स ऑफिस पर जो तूफान बरपाया उसकी कल्पना स्वयं दिनेश विजान ने भी नहीं की थी। यह वर्ष 2025 की पहली 500 करोड़ी फिल्म बनी और अभी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए इस फिल्म के पास 18 दिन का समय और है।

हालांकि इस बीच में होली के मौके पर जॉन अब्राहम की डिप्लोमेट का प्रदर्शन होने जा रहा है, लेकिन इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर कोई ज्यादा हलचल नजर नहीं आ रही है। हॉ 30 मार्च को ईद के अवसर पर प्रदर्शित होने वाली सलमान खान की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म सिकन्दर को लेकर बॉक्स ऑफिस बहुत आशान्वित नजर आ रहा है।

सिकंदर सलमान खान के करियर के लिए बेहद अहम फिल्म है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म सलमान खान के भविष्य को परिभाषित करेगी। इस फिल्म की सफलता सलमान खान के लिए बहुत जरूरी है। इसका कारण यह है कि उनकी प्रदर्शित पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर आशा के अनुरूप कमाई नहीं की है। इनमें उनकी किसी का भाई किसी की जान और टाइगर सीरीज की टाइगर-3 शामिल हैं।

सलमान खान की सिकन्दर के सामने एक औरबड़ी बाधा आ रही है। सिकन्दर 350 करोड़ के बजट में बनाई गई भव्य फिल्म है। इस फिल्म की लागत निकालने के लिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का कारोबार होना आवश्यक है। इस कारोबारी आंकड़े को पाने के लिए यह जरूरी था कि उन्हें कम से कम तीन सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज मिले। और यह सम्भव नहीं हो पाया है। उनकी इस यात्रा में सनी देओल ने बाधा पैदा कर दी है।

सलमान खान की फिल्म सिकंदर की रिलीज की तारीख का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि ये माना जा रहा है कि सिकंदर 30 या 31 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दी जाएगी। इस बार ईद भी 30 या 31 मार्च को हो सकती है। कहीं-कहीं यह भी कहा जा रहा है कि सिकन्दर को 28 मार्च शुक्रवार के दिन प्रदर्शित कर दिया जाएगा, जिससे फिल्म अपने शुरूआती कारोबार के साथ बढ़त बनाने में सफल हो सके।

वहीं, सनी देओल की पिछले एक वर्ष से चर्चाओं में रही निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी की जाट अपने तय समय 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शक अन्दर-अन्दर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और वे बड़ी बेसब्री से इसके प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को दर्शकों का जो उत्साह नजर आ रहा है वह कुछ-कुछ गदर-2 के प्रदर्शन वक्त की याद दिला रहा है।

ऐसे में सलमान खान के पास अपनी फिल्म के बजट को निकालने के लिए सिर्फ 11 दिन का समय ही मिलता है। अपनी 350 करोड़ की लागत को निकालने के लिए सलमान खान की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर प्रतिदिन 45 से 50 करोड़ का कारोबार करना होगा, जो सम्भव नजर नहीं आ रहा है।

फिल्म के अब तक दो गीत, एक टीजर जारी हो चुका है। ट्रेलर आना अभी बाकी है। यह कब आएगा कहा नहीं जा सकता। जो कुछ जारी हुआ है उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सलमान खान बहुत थके-थके नजर आ रहे हैं। उनके एक्शन दृश्य में वो स्फूर्ति नजर नहीं आ रही है, जो एक्शन के लिए चाहिए।

जाट के आने से निश्चित तौर पर नुकसान सलमान खान का होगा। उनकी फिल्म के शोज के साथ—ाथ स्क्रीन्स में भी कमी हो जाएगी, जिसके चलते फिल्म के कारोबार आंकड़े प्रभावित होंगे। ऐसे में अगर फिल्म को शुरूआत से दर्शकों की सही प्रतिक्रिया नहीं मिली तो यह फिल्म उनके भविष्य पर सवालिया निशान खड़े कर देगी।

एक बात और जो इस मामले में अहम है, वो ये कि गदर 2 के बाद सनी देओल की ये पहली फिल्म है। सनी देओल ने 2023 में गदर 2 से बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। एक फिल्म ने उनके स्टारडम को फिर से जिंदा कर दिया है। अब जब ऐसा स्टार जो कभी एक्शन फिल्मों का बेताज बादशाह रहा हो, फिर से एक्शन पैक्ड फिल्म से वापसी करेगा तो दर्शकों में उसको लेकर उत्सुकता तो होगी ही। जाट का टीजर और इसके पोस्टर भी काफी दमदार हैं। आज सनी देओल ने फिल्म के 6 खलनायकों में शामिल रणदीप हुड्‌डा के साथ अपने मुकाबले का टीजर जारी किया, जिसने दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है।

ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि सिकन्दर के जरिये सलमान खान दर्शकों को ऐया क्या नयापन देने वाले हैं जो उन्हें सिनेमाघरों की ओर खींचने और फिल्म की तारीफ करने के लिए मजबूर करे। सब कुछ वक्त के गर्भ में है, लेकिन जो सामने नजर आ रहा है वो यह है कि जाट के रूप में सनी देओल एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी