न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेबी जॉन को मिली एकल रिलीज, आमिर खान की सितारे ज़मीन पर स्थगित, 2025 के मध्य में होगा प्रदर्शन

आमिर खान ने घोषणा की कि उनकी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' अब 2025 के मध्य में रिलीज़ होगी, जिसका पोस्ट-प्रोडक्शन इस महीने के अंत में शुरू होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 06 Dec 2024 8:09:07

बेबी जॉन को मिली एकल रिलीज, आमिर खान की सितारे ज़मीन पर स्थगित, 2025 के मध्य में होगा प्रदर्शन

आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के बारे में अपडेट शेयर किया है। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता ने कहा कि फिल्म का लक्ष्य 2025 के मध्य में रिलीज़ होना है। पहले ऐसी अफवाहें थीं कि फिल्म दिसंबर 2024 में रिलीज़ होगी।

क्रिसमिस के मौके पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म का टकराव वरुण धवन अभिनीत और एटली निर्मित बेबी जॉन से होने जा रहा था। बेबी जॉन एक एक्शन थ्रिलर है जो एटली निर्देशित तमिल फिल्म थेरी का हिन्दी रीमेक है। हालांकि एटली इस रीमेक में हिन्दी भाषी दर्शकों को देखते हुए कई परिवर्तन किए हैं। अब आमिर खान की सितारे जमीन पर के आगे सरकने के कारण बेबी जॉन को एकल रिलीज का फायदा मिलेगा।

आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर उनकी 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म तारे ज़मीन पर का सीक्वल है, जिसमें उनके साथ दर्शील सफारी भी थे। जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में डेडलाइन से बात करते हुए आमिर ने कहा, "हम इस महीने के आखिर में पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू करने वाले हैं। हम अगले साल के मध्य में फिल्म को रिलीज़ करने के लिए तैयार होंगे।"

सुपरस्टार ने कहा कि हालांकि यह फिल्म तारे ज़मीन पर का सीक्वल है, लेकिन इसमें वही किरदार नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "इसमें नए किरदार, बिल्कुल नई परिस्थिति और कथानक है। विषयवस्तु के हिसाब से यह तारे ज़मीन पर का सीक्वल है।"

आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत रिलीज होने वाली कई आगामी परियोजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और सनी देओल अभिनीत लाहौर 1947 के लिए योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म, जिसका शीर्षक एक दिन है, का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें साई पल्लवी हैं।

इसके अतिरिक्त, आमिर ने अपने तीसरे प्रोडक्शन का उल्लेख किया, जिसमें वह अभिनय कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने विवरण गुप्त रखा। अपने चौथे उद्यम के लिए, उन्होंने ऑस्टिन पॉवर्स से प्रेरित एक फिल्म की घोषणा की, जिसे वीर दास द्वारा लिखा और निर्देशित किया जा रहा है, जो इसमें अभिनय भी करेंगे। आमिर खान, वर्तमान में लापता लेडीज के ऑस्कर अभियान में व्यस्त हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री