न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टाइगर के जन्मदिन पर फैंस को मिला ‘बागी 4’ का यह उपहार, विद्या ने वीडियो शेयर कर फैंस को किया अलर्ट

एक्टर टाइगर श्रॉफ आज रविवार (2 मार्च) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 35 साल के हो गए। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 1:49:47

2 News : टाइगर के जन्मदिन पर फैंस को मिला ‘बागी 4’ का यह उपहार, विद्या ने वीडियो शेयर कर फैंस को किया अलर्ट

एक्टर टाइगर श्रॉफ आज रविवार (2 मार्च) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 35 साल के हो गए। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। टाइगर एक दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। बर्थडे के खास मौके पर टाइगर ने ‘बागी 4’ फिल्म से जुड़ा एक दमदार पोस्टर शेयर कर फैंस को शानदार तोहफा दिया। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, “जिस फ्रेंचाइजी ने मुझे पहचान दी और मुझे खुद को एक एक्शन हीरो के तौर पर साबित करने का मौका दिया, वही फ्रेंचाइजी अब मेरी पहचान बदल रही है।

इस बार वह एकदम अलग है और मुझे उम्मीद है कि आप लोग उसे उसी तरह स्वीकार करेंगे, जैसे 8 साल पहले करते थे।” क्लोजअप पोस्टर में टाइगर सख्त अंदाज में नजर आए। उनके चेहरे पर जहां खून के निशान हैं, वहीं आंखों में निडरता दिखाई दी। इस पर फैंस के साथ फिल्मी सितारे भी रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लिखा, “डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने फायर इमोजी डाले।” टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा, “जन्मदिन का बेस्ट तोहफा।” अभिनेता दर्शन कुमार ने लिखा, “किलर, जन्मदिन मुबारक भाई।”

फिल्म 'बागी 4' से डेब्यू को तैयार हरनाज सिंधू ने टाइगर के किरदार का जिक्र करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे रॉनी।” अर्जुन कपूर ने लिखा, “आतंक।” अभिनेता फ्रेडी दारुवाला ने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं टाइगर! हमेशा शाइन करते रहें दोस्त।” इस बीच टाइगर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी टीम के बीच केक काटते दिखाई दिए। टाइगर के हेयर स्टाइलिस्ट अमित यशवंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। 'बागी 4' में संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू समेत अन्य कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। ए. हर्षा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का निर्माण किया है।

विद्या बालन ने लिखा, मैं हर किसी से ये अनुरोध करना चाहूंगी कि…

मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन AI जनरेटेड वीडियो की वजह से चिंतित हैं। विद्या का कहना है कि उनके कुछ AI से बनाए गए वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे बनाने में उनका कोई हाथ नहीं है। उन्होंने अपने फैंस को भी इस तरह के वीडियो से सावधान रहने को कहा है। विद्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो कि एक AI वीडियो है। वीडियो के ऊपर लिखा है, ‘स्कैम अलर्ट।’ विद्या ने एक नोट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “व्हाट्स ऐप और सोशल मीडिया पर कई वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं।

मैं ये क्लियर करना चाहती हूं कि वो वीडियो एआई जनरेटेड हैं और फर्जी हैं। ऐसे वीडियो के क्रिएशन में और उसे फैलाने में मेरा कोई हाथ नहीं है। मैं इस तरह के कंटेंट को किसी भी तरीके से एंडोर्स नहीं करती। वीडियो में जो भी दावा किया जा रहा है उसे मुझसे नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि ऐसे वीडियो मेरी राय और काम को नहीं दर्शाते हैं।

मैं हर किसी से ये अनुरोध करना चाहूंगी कि किसी भी चीज को शेयर करने से पहले वेरीफाई जरूर करें और इस तरह के AI कंटेंट से सावधान रहें।” प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डालें तो विद्या आखिरी बार पिछले साल ‘भूल भुलैया 3’ मूवी में नजर आई थीं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और कार्तिक आर्यन भी थे। फिल्म ने देश-दुनिया में तूफानी कमाई की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ