न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ का ट्रेलर रिलीज, ‘महायोद्धा राम’ का टीजर भी आया सामने, इन सितारों ने दी है आवाज

एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है। वे बेसब्री से इसका

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 8:14:04

2 News : आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ का ट्रेलर रिलीज, ‘महायोद्धा राम’ का टीजर भी आया सामने, इन सितारों ने दी है आवाज

एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है। वे बेसब्री से इसका सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए आज शुक्रवार (26 सितंबर) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया। यह सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इसमें हॉरर के साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिला। दो दिन पहले ही मैडॉक फिल्म्स ने दिलचस्प अंदाज में तीन पोस्ट शेयर कर ट्रेलर के संकेत दे दिए थे। ट्रेलर की शुरुआत नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डायलॉग के साथ होती है। इसके बाद इसमें आयुष्मान की धमाकेदार एंट्री दिखाई जाती है।

वे रश्मिका के इश्क में पड़ जाते हैं और यहां से उनकी लाइफ एक जबरदस्त करवट लेती है। परेश रावल, आयुष्मान के पिता के रोल में दिखे। ट्रेलर को एक बड़ी इवेंट में लॉन्च किया गया। इस दौरान आयुष्मान के साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आईं। इसी अवसर पर अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देते हुए निर्माता और श्रद्धा ने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का लोगो जारी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ‘थामा’ दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में 'भेड़िए' और 'स्त्री' की भी झलक देखने को मिलेगी।

‘स्त्री’ और ‘मुंज्या’ के बाद मैडॉक इस फिल्म में एक वैंपायर की कहानी लेकर आया है। आदित्य सरपोतदार ने इसका निर्देशन किया है, जिन्होंने पिछली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' के निर्देशन की कमान संभाली थी और उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। पहली बार रश्मिका और आयुष्मान स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। आयुष्मान की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे थीं। यह कॉमेडी फिल्म हिट रही। तब से ही फैंस को आयुष्मान की अगली फिल्म का इंतजार है। दूसरी ओर, रश्मिका की इस साल तीन फिल्में ‘छावा’, ‘सिकंदर’ और ‘कुबेरा’ रिलीज हो चुकी है।

2 News : आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ का ट्रेलर रिलीज, ‘महायोद्धा राम’ का टीजर भी आया सामने, इन सितारों ने दी है आवाज

एनिमेटेड मूवी 'महायोद्धा राम' दिवाली के मौके पर 17 अक्टूबर को होगी रिलीज

दशहरा से पहले भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित एक एनिमेटेड फिल्म 'महायोद्धा राम' का टीजर सामने आया है, जिसे आज शुक्रवार (26 सितंबर) को रिलीज कर दिया गया। यह 3D एनिमेटेड फिल्म दर्शकों को रामायण की कालजयी कहानी को एक नए और आकर्षक अंदाज में पेश करेगी। फिल्म का निर्माण कंटिलो पिक्चर्स ने किया है, जो पहले 'स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक' और 'ताज : रेन ऑफ रिवेंज' जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए चर्चित रही। फिल्म 17 अक्टूबर दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एक्टर कुणाल कपूर ने भगवान राम को अपनी आवाज दी है, जबकि मौनी रॉय की आवाज माता सीता के किरदार के साथ सुनाई देगी। लक्ष्मण के लिए जिम्मी शेरगिल और रावण के लिए गुलशन ग्रोवर अपनी दमदार आवाज से जान डाली है। फिल्म का डायरेक्शन रायजादा रोहित जयसिंग वैद ने किया है और इसे अभिमन्यु सिंह व रूपाली सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म का संगीत आदेश श्रीवास्तव और सौव्यक चक्रवर्ती ने तैयार किया है, जबकि गीत मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। टीजर में दिखाए गए दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें भगवान राम की वीरता, माता सीता की पवित्रता और रावण की शक्ति का शानदार चित्रण किया गया है। रामायण की इस कहानी को आधुनिक तकनीक और 3D एनिमेशन के जरिए पेश करना एक अनूठा प्रयास है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड