न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरे दिन भी 'आवारापन 2' का दबदबा, 'बंटवारा 1947' को पीछे छोड़ा; रविवार को किसने कितने करोड़ कमाए?

आवारापन 2 ने तीसरे दिन भी बंटवारा 1947 को पीछे छोड़ा। इमरान हाशमी की फिल्म ने 82 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि बंटवारा 1947 ने 26.75 करोड़ कमाए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 17 Aug 2026 8:32:03

तीसरे दिन भी 'आवारापन 2' का दबदबा, 'बंटवारा 1947' को पीछे छोड़ा; रविवार को किसने कितने करोड़ कमाए?

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला जारी है। 14 अगस्त को रिलीज हुई दोनों फिल्मों में 'आवारापन 2' ने लगातार तीसरे दिन 'बंटवारा 1947' को पीछे छोड़ दिया। रविवार यानी 16 अगस्त के आंकड़ों में भी इमरान हाशमी की फिल्म की कमाई काफी ज्यादा रही।

उपलब्ध बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने रिलीज के तीसरे दिन 26.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ और दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस तरह तीन दिनों में भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 82 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

100 करोड़ के करीब पहुंची 'आवारापन 2'

तीसरे दिन के कारोबार के बाद 'आवारापन 2' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 98.40 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 104.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़ों को देखें तो पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कलेक्शन में अच्छी बढ़त देखने को मिली थी। हालांकि तीसरे दिन कमाई 33.75 करोड़ रुपये से घटकर 26.25 करोड़ रुपये रही, लेकिन तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन 82 करोड़ रुपये हो गया।

'आवारापन 2' की तीन दिन की कमाई

दिन - नेट कलेक्श

पहला दिन - 22 करोड़ रुपये
दूसरा दिन -33.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन -26.25 करोड़ रुपये
कुल - 82 करोड़ रुपये

'बंटवारा 1947' की कमाई 26.75 करोड़ रुपये

सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ और दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे।

तीन दिनों में फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 26.75 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 31.91 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 37.41 करोड़ रुपये बताया गया है।

'बंटवारा 1947' की तीन दिन की कमाई

दिन - नेट कलेक्शन

पहला दिन -5.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन -13.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन - 7.50 करोड़ रुपये
कुल -26.75 करोड़ रुपये

ऑक्यूपेंसी में भी 'आवारापन 2' आगे

रविवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी के लिहाज से भी 'आवारापन 2' का प्रदर्शन 'बंटवारा 1947' से बेहतर रहा। 'आवारापन 2' के सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 25.69 प्रतिशत दर्ज की गई। दोपहर के शोज में यह आंकड़ा 60.38 प्रतिशत और शाम के शोज में 68.62 प्रतिशत रहा। दिनभर की औसत ऑक्यूपेंसी 51.56 प्रतिशत बताई गई।

वहीं, 'बंटवारा 1947' के सुबह के शोज में 11.85 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। दोपहर में यह 29.38 प्रतिशत और शाम में 33.54 प्रतिशत रही। फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 24.92 प्रतिशत दर्ज की गई।

14 अगस्त को रिलीज हुईं दोनों फिल्में

'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' दोनों फिल्मों ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि 'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। शुरुआती तीन दिनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में 'आवारापन 2' ने दोनों फिल्मों के बीच बढ़त बना रखी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 का ऐलान, तेजस्विन शंकर समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन सम्मान
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 का ऐलान, तेजस्विन शंकर समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन सम्मान
रगों में इटली का खून... ‘वंदे मातरम’ विवाद में सोनिया गांधी पर कुमारस्वामी का हमला, भड़की कांग्रेस
रगों में इटली का खून... ‘वंदे मातरम’ विवाद में सोनिया गांधी पर कुमारस्वामी का हमला, भड़की कांग्रेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय-अनिल मिश्रा को राहत? SIT की अंतिम रिपोर्ट में नाम नहीं
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय-अनिल मिश्रा को राहत? SIT की अंतिम रिपोर्ट में नाम नहीं
20 जुलाई का संसद मार्च था गैरकानूनी, हालात बिगड़े तो ही बरती सख्ती; सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का जवाब
20 जुलाई का संसद मार्च था गैरकानूनी, हालात बिगड़े तो ही बरती सख्ती; सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का जवाब
BJP में बड़ा बदलाव, विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी; सतीश पूनिया और तरुण चुघ को भी मिली अहम कमान
BJP में बड़ा बदलाव, विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी; सतीश पूनिया और तरुण चुघ को भी मिली अहम कमान
‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस-BJP में घमासान, खरगे का पलटवार- ‘हमें देशभक्ति का पाठ न पढ़ाएं’
‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस-BJP में घमासान, खरगे का पलटवार- ‘हमें देशभक्ति का पाठ न पढ़ाएं’
Jio के 10 साल पूरे, फिर लौटी Prime Membership; 300 रुपये में मिलेगा प्राइस लॉक, कैशबैक और कई फायदे
Jio के 10 साल पूरे, फिर लौटी Prime Membership; 300 रुपये में मिलेगा प्राइस लॉक, कैशबैक और कई फायदे
'मुन्ना भाई' एक्टर की कार ने स्कूटर को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल, ड्राइवर पर केस
'मुन्ना भाई' एक्टर की कार ने स्कूटर को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल, ड्राइवर पर केस
लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, 18 घंटे घर में छिपाकर रखा शव; फिर कसारा घाट में फेंका
लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, 18 घंटे घर में छिपाकर रखा शव; फिर कसारा घाट में फेंका
Tecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस; कीमत 49,999 रुपये से शुरू
Tecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस; कीमत 49,999 रुपये से शुरू
सुबह कॉफी पीते ही बढ़ जाती है हार्टबीट? इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
सुबह कॉफी पीते ही बढ़ जाती है हार्टबीट? इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी संग्राम तेज, चिदंबरम के समर्थन में विपक्ष तो BJP ने खोला मोर्चा
‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी संग्राम तेज, चिदंबरम के समर्थन में विपक्ष तो BJP ने खोला मोर्चा
दूध और मलाई से बनाएं बेसन के लड्डू, बिना मावे के तैयार होगी ऐसी मिठाई जो मुंह में घुल जाए
दूध और मलाई से बनाएं बेसन के लड्डू, बिना मावे के तैयार होगी ऐसी मिठाई जो मुंह में घुल जाए
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरा प्याज चीला, बेसन और मसालों से झटपट तैयार होगा स्वादिष्ट स्नैक
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरा प्याज चीला, बेसन और मसालों से झटपट तैयार होगा स्वादिष्ट स्नैक