न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बालिका वधू’ फेम अविका ने शादी को लेकर शेयर की यह खुशखबरी, कोर्ट ने इस मामले में दिया रिया को नोटिस

एक्ट्रेस अविका गौर ने कलर्स टीवी के लोकप्रिय सीरियल बालिका वधू में कई सालों तक ‘आनंदी’ की भूमिका निभाकर लोगों का मनोरंजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 8:54:53

2 News : ‘बालिका वधू’ फेम अविका ने शादी को लेकर शेयर की यह खुशखबरी, कोर्ट ने इस मामले में दिया रिया को नोटिस

एक्ट्रेस अविका गौर ने कलर्स टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'बालिका वधू' में कई सालों तक ‘आनंदी’ की भूमिका निभाकर लोगों का मनोरंजन किया था। वह आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। अविका अब इतनी बड़ी हो चुकी हैं कि शादी करने वाली हैं। अविका ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी की घोषणा कर अपने चाहने वालों को खुशखबरी दी है। यह ऐलान उन्होंने कलर्स चैनल के नए रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा - जोड़ियों का रियलिटी चेक’ के ग्रैंड प्रीमियर में किया। इस खास मौके पर अविका भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मुझे ‘बालिका वधू’ के रूप में प्यार दिया, अब मैं आपसे असल जिंदगी में वधू बनने के लिए आशीर्वाद मांगती हूं।

'बालिका वधू' ने मुझे न केवल पहचान दी, बल्कि जिंदगी को नए नजरिए से देखने की ताकत भी सिखाई। मिलिंद मेरे लिए एक मजबूत सहारा रहे हैं। जब उन्होंने मुझसे शादी के लिए पूछा, तो मैंने बिना सोचे हां कह दी। यह मेरी जिंदगी का सबसे आसान फैसला था। शो में एक खास पल तब आया, जब एक AI-जनरेटेड सीन दिखाया गया, जिसमें मिलिंद का चेहरा 'बालिका वधू' के ‘जगदीश’ के किरदार में जोड़ा गया, जिसे देखकर अविका की आंखें नम हो गईं। अविका और मिलिंद पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में हैं और जून में उनकी सगाई हुई थी। बता दें मिलिंद एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और एक एनजीओ चलाते हैं। अविका और मिलिंद शो में अपनी लव स्टोरी को शेयर करेंगे।

यह शो 2 अगस्त से हर शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे कलर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। आपको बता दें अविका ने 'श्श्श्श्श... कोई है' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि उन्हें असली फेम 'बालिका वधू' से मिला। इस शो के बाद अविका ने कई फिल्मों में भी काम किया। अविका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो मिलिंद से पहले उनका नाम मनीष रायसिंघन से जुड़ा था, जो एक्ट्रेस से 18 साल बड़े थे। हालांकि अविका ने इन खबरों को हमेशा अफवाह बताया था।

avika gor,actress avika gor,milind chandwani,avika milind,avika milind marriage,pati patni aur panga,mumbai court,rhea chakraborty,actress rhea chakraborty,sushant singh rajput

सुशांत की मौत के मामले में उनकी बहनों के खिलाफ रिया ने दर्ज कराई थी शिकायत

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से मुश्किल में फंस गई हैं। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रिया को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट के सिलसिले में भेजा गया है। रिपोर्ट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़ी है। CBI ने यह रिपोर्ट मार्च में पेश की थी। इंडिया टुडे के मुताबिक मजिस्ट्रेट आर.डी. चव्हाण ने सुनवाई के दौरान निर्देश दिया, “मूल शिकायतकर्ता/पीड़ित/प्रभावित व्यक्ति को नोटिस जारी करें।” उन्होंने आगे की कार्यवाही नोटिस की तामील होने तक के लिए टाल दी।

रिया को 12 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा गया है। यह नोटिस कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें शिकायतकर्ता को जांच एजेंसी की रिपोर्ट पर आपत्ति जताने का मौका दिया जाता है। दरअसल रिया ने इस केस में साल 2020 में दिवंगत सुशांत की बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें डॉ. तरुण नाथू राम का नाम भी शामिल था। रिया ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने बिना उचित डॉक्टर की निगरानी के सुशांत के लिए प्रिस्क्रिप्शन दवाइयां मंगवाईं। रिया का कहना था कि सुशांत को बायपोलर डिसऑर्डर था और वह इलाज में नियमित नहीं थे।

वे अक्सर दवाइयां लेना बंद कर देते थे। मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति के बावजूद बहन ने सिर्फ मैसेज के जरिए दवाइयां मंगवा दीं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इस्तेमाल किया गया प्रिस्क्रिप्शन फर्जी था। उल्लेखनीय है कि सुशांत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद रिया ने मामला दर्ज कराया था। इस साल मार्च में CBI ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि किसी के खिलाफ आपराधिक साजिश के सबूत नहीं मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी