न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिसमस पर लगी लॉटरी, दमदार कमाई के साथ ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ बनी भारत में साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज

क्रिसमस पर जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। भारत में 100 करोड़ क्लब पार कर यह 2025 की सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज बनी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 26 Dec 2025 8:30:36

क्रिसमस पर लगी लॉटरी, दमदार कमाई के साथ ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ बनी भारत में साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज

जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में कदम रखा और रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ की जबरदस्त चर्चा और भीड़ के बावजूद इस हॉलीवुड साइंस-फिक्शन फिल्म ने दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफलता हासिल की है। माना जा रहा था कि अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आसानी से दबदबा बना लेगी, लेकिन हालात थोड़े अलग नजर आए। दरअसल, देसी मोर्चे पर ‘धुरंधर’ बढ़त बनाए हुए है, फिर भी क्रिसमस की छुट्टी ने ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के कलेक्शन को नई रफ्तार दे दी है। त्योहार के मौके पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।

सातवें दिन ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की कमाई कितनी रही?

जेम्स कैमरून की इस भव्य एडवेंचर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से सीधी टक्कर मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई स्थिर और मजबूत बनी हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर 2025 को ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 109.65 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। वहीं, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 483.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी दर्शाता है।

सातवें दिन ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ को पछाड़ा

रिलीज के सातवें दिन 13.50 करोड़ की कमाई के साथ ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने न सिर्फ अपनी रफ्तार बरकरार रखी, बल्कि भारत में इस साल रिलीज हुई कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, यह फिल्म अब भारत में 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है, जो इसके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इन फिल्मों के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

(कोईमोई के आंकड़ों के अनुसार)

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ – 100.56 करोड़ रुपये

एफ 1 – 102.82 करोड़ रुपये

मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग – 106.90 करोड़ रुपये

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स – 82.11 करोड़ रुपये

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड