न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अवंतिका सोचती थीं कि अगर उनकी शादी टूट गई तो मर जाएंगी, हर बात के लिए इमरान पर थीं निर्भर, बेटी को ऐसे संभाला

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि पिछले साल से इमरान की वापसी को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 1:03:21

अवंतिका सोचती थीं कि अगर उनकी शादी टूट गई तो मर जाएंगी, हर बात के लिए इमरान पर थीं निर्भर, बेटी को ऐसे संभाला

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि पिछले साल से इमरान की वापसी को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। जल्द ही वे किसी न किसी फिल्म में नजर आ सकते हैं। इमरान की पर्सनल लाइफ भी लगातार सुर्खियों में है। इमरान ने साल 2011 में अपनी गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक के साथ शादी कर ली। साल 2019 में दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। उनके 10 साल की बेटी इमारा मलिक खान हैं। फिलहाल इमरान एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। इस बीच अवंतिका ने तलाक पर खुलकर बात की।

अवंतिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं सामाजिक दबाव या तलाक की वजह से परेशान नहीं थी। मुझे सबसे ज्यादा तकलीफ मेरे निजी जीवन में चल रही उलझनों ने दी और इसने मुझे बुरी तरह तोड़कर रख दिया था। मैं पूरी तरह से इमरान पर निर्भर थी। यह तक नहीं पता था कि फ्लाइट का टिकट कैसे बुक करते हैं और ना ही फोन बैंकिंग की एबसीडी आती थी। जब मैं शादीशुदा थी, तब मैंने खुद से कुछ नहीं किया था। मैं आधी इंसान थी। मुझे खुद पर भरोसा नहीं था और मुझे लगता था कि मैं इमरान के बिना या उससे बिछड़कर जी नहीं पाऊंगी।

लगता था कि तलाक के बाद एक भी दिन नहीं गुजरेगा। एक तो उस वक्त मैं खुद से कुछ कमा भी नहीं रही थी। सोचती थी कि अगर मेरी शादी टूट गई तो मैं मर जाऊंगी। ये सब मेरे अपने डर और खुद पर विश्वास की कमी की वजह से हुआ। समझ नहीं आता था कि मैं खुद का ख्याल कैसे रखूंगी? जिस दिन मैंने और इमरान ने तय किया तलाक के सिवा कोई विकल्प नहीं है तो मैं ऐसे फूट-फूटकर रोने लगी जैसे परिवार में कोई गुजर गया हो। मातम पसर गया था। मुझे लगा था कि अब न तो मेरे पास आगे बढ़ने का कोई रास्ता है और ना ही जीने का।

avantika malik,imran khan,avantika imran,actor imran khan,imran avantika divorce,lekha washington,imran lekha,imran avantika daughter

‘थेरेपी और आध्यात्मिकता की मदद से मुश्किलों से बाहर निकल पाई’

अवंतिका ने आगे कहा कि मैं दरअसल इमरान से बहुत ज्यादा जुड़ी हुई थी और मानती थी कि एक सिर्फ यही व्यक्ति है, जिसके साथ मैं सुरक्षित हूं या जो मेरी ढाल बन सकता है। मेरे लिए सबकुछ कर सकता है। सोचती थी कि बस ये ही मुझे बचा सकता है। मेरी हिफाजत कर सकता है। इमरान से तलाक लेना मेरे लिए एक बड़ी भावनात्मक क्षति थी। थेरेपी और आध्यात्मिकता की मदद से मैं किसी तरह इससे बाहर निकल पाई।

जब अवंतिका से उनकी बेटी के बारे में सवाल किया गया कि उसे इस परिस्थिति में कैसे संभाला तो उन्होंने कहा कि शुरू में, उसके मन में बहुत सारे सवाल थे। वह कहती थी, क्या इसका मतलब है कि मुझे नई मां मिलने वाली है? मैंने कहा, नहीं, डार्लिंग, तुम मेरे साथ हो।' अवंतिका ने बताया कि बेटी आधा हफ्ता उनके साथ और आधा इमरान के साथ बिताती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी