न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुधरने का नाम नहीं ले रहे आसिम रियाज, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद अब ‘बैटलग्राउंड’ से भी हुई छुट्टी, रुबीना दिलैक से उलझे

मॉडल और एक्टर आसिम रियाज हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। खास तौर से जब से उन्होंने ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन में हिस्सा लिया था, वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 11:27:26

सुधरने का नाम नहीं ले रहे आसिम रियाज, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद अब ‘बैटलग्राउंड’ से भी हुई छुट्टी, रुबीना दिलैक से उलझे

मॉडल और एक्टर आसिम रियाज हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। खास तौर से जब से उन्होंने ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन में हिस्सा लिया था, वे तब से खबरों में हैं। सलमान खान के इस शो में आसिम ने अपने अलग अंदाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया था। शो के दौरान ही वे घर के अंदर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के दोस्त बन गए थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि उनका ब्रेकअप हो चुका है। इस बीच आसिम एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। आसिम इन दिनों रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ में जज के रूप में नजर आ रहे हैं।

हालांकि अब कुछ लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें जज रुबीना दिलैक और अभिषेक मलहान के साथ बहस के बाद शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 17 अप्रैल को कथित तौर पर लड़ाई बढ़ने के कारण प्रोडक्शन टीम को शूट कैंसिल करना पड़ा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार आसिम को एक बार फिर से अपने गुस्से का खामियाजा भुगतना पड़ा है। सूत्र ने बताया कि एक छोटी सी बहस धीरे-धीरे बड़ी लड़ाई में बदल गई। आसिम ने कथित तौर पर रुबीना का भी अपमान किया, जिन्होंने उनके मतभेदों को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया।

जैसे ही मामला बढ़ गया वे सभी अपनी वैनिटी वैन में चले गए और शूटिंग रोकनी पड़ी। इस घटना के बाद कथित तौर पर आसिम को शो से जाने के लिए कहा गया। हालांकि अभी तक इस बारे में अधिकृत तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। हाल ही शो के प्रोमो में भी आसिम का गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखा था। तब आसिम और रुबीना की बहस हुई थी और क्रिकेटर शिखर धवन ने मामला संभाला था। शिखर के समझाने पर आसिम ने रुबीना से माफी मांग ली।

asim riaz,actor asim riaz,battleground,reality show battleground,asim riaz battleground,rubina dilaik,shikhar dhawan,khatron ke khiladi 14,bigg boss 13

KKK 14 के पहले सप्ताह में ही बदसलूकी के चलते बाहर हो गए थे आसिम

बता दें कि पिछले साल आसिम ने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। आसिम शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक थे, लेकिन उन्हें शो शुरू होते ही निकाल दिया गया था। शूटिंग रोमानिया में हुई थी। एक स्टंट के बाद आसिम का को-कंटेस्टेंट शालीन भानोट और अभिषेक कुमार से जोरदार झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। जब शो के होस्ट आसिम को काबू करने पहुंचे तो वो होस्ट रोहित शेट्टी से भी झगड़ पड़े।

बुरा बर्ताव करने पर आसिम को शो से निकाल दिया गया था। आसिम को BB 13 से पहचान मिली थी। शो में उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती और झगड़ा काफी चर्चा में रहा था। शो सिद्धार्थ ने जीता था, जबकि आसिम रनर-अप रहे थे। इसके बाद आसिम कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी